Mission Raniganj: अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' को रियल बनाने के लिए टीनू देसाई ने किया यह काम, डिटेल्स

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर चर्चा में हैं. निर्देशक टीनू सुरेश देसाई ने उन रियल चुनौतियों पर रोशनी डाली हैं जिनका उन्होंने और उनकी टीम ने फिल्म के निर्माण के दौरान सामना किया था.

‘मिशन रानीगंज’ को लेकर अक्षय कुमार काफी उत्साहित है. फिल्म की दिलचस्प कहानी से परे जो रानीगंज में एक अहम रेस्क्यू मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘मिशन रानीगंज’ एक कोल माइन एक्सीडेंट पर बेस्ड फिल्म है जिसने देश और दुनिया को सदमे में डाल दिया. फिल्म बहादुर जसवन्त सिंह गिल (अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत) के नेतृत्व में बचाव दल के अथक कोशिशों को दर्शाती है.

टीनू देसाई और उनकी टीम ने एक गड्ढा खोदा जो जमीन में 30 से 40 फीट गहरा था. इसके पीछे का कारण अभिनेताओं को वास्तविक रूप से उस दर्द और घुटन का अनुभव करवाना था जो रियल माइनर्स ने कोयला खदान के अंदर फंसने के दौरान सहन किया था.

इस बारे में बताते हुए टीनू देसाई ने कहा, “फिल्म के विषय को देखते हुए, हमारा इरादा पृष्ठभूमि और सेटिंग में प्रामाणिकता और प्रासंगिकता को बनाए रखना था. इसके लिए हमने सामूहिक रूप से जमीन के नीचे एक गड्ढा खोदने का फैसला किया, जो लगभग 30 से 40 फीट की गहराई तक होगा, जो वास्तविक कोयला खदान के केवल 1/10वें हिस्से जैसा होगा.”

उन्होंने आगे कहा, “सबसे मुश्किल काम एक ऐसे सेट को दोबारा बनाना था जो उस दौर की कोयला खदान जैसा दिखता हो. इसके अलावा, हमारा गोल दुखद घटना के दौरान फंसे हुए खनिकों द्वारा अनुभव की गई घुटन की वास्तविक भावना को पैदा करना था.

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएगी. इसके अलावा मूवी में पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट और ओंकार दास मानिकपुरी नजर आएंगे.

‘मिशन रानीगंज’ रुस्तम के बाद टीनू सुरेश देसाई की अगली थ्रिलर भी है, जिसने उन्हें बड़े पैमाने पर क्रिटिकल और कमर्शियल अक्लेम दिलाया था. बता दें कि ये वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित है.

अक्षय कुमार पिछली बार फिल्म ओह माय गॉड 2 में नजर आए थे. फिल्म गदर 2 के साथ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

वेलकम फिल्म फ्रेंचाइजी फिल्म प्रेमियों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्म श्रृंखला में से एक है. अक्षय कुमार के जन्मदिन पर वेलकम 3, वेलकम टू द जंगल की घोषणा की गई. फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी सहित कई कलाकार हैं.

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल हेरा फेरी 3 लेकर आ रहे हैं. फिल्म में एक बार तीनों राजू, श्याम और बाबूराव/बाबू भैया के रूप में वापसी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >