The Kerala Story: 40 घंटे तक अदा शर्मा ने नहीं पिया था पानी, इस तरह एक्ट्रेस बनी ‘शालिनी उन्नीकृष्ण’

एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर तारीफें बटोर रही है. अदा ने फिल्म में शालिनी का किरदार निभाया है. इस रोल को निभाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी. यकीन ना हो तो देखें ये तसवीरें.

एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. अदा ने फिल्म में शालिनी उन्नीकृष्ण की भूमिका निभाई है, जो केरल की रहने वाली होती है.

शालिनी उन्नीकृष्ण बनने के लिए अदा शर्मा ने काफी कड़ी मेहनत की थी. इस बारे में खुद उन्होंने खुलासा किया. अपनी बीटीएस फोटोज पोस्ट कर एक्ट्रेस ने बताया कि, ऐसे फटे फटे होठों का राज… माइनस 16 डिग्री में 40 घंटे तक डिहाइड्रेट रही.

अदा शर्मा ने आगे लिखा, गद्दे को गिरने का अभ्यास करने के लिए रखा गया था … लेकिन हमने इसका इस्तेमाल नहीं किया. घुटनों और चिला हुआ कोहनी लेकिन उफ्फ सब इसके लायक है.

अदा शर्मा की तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस उनकी डेडिकेशन की तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, आपकी मेहनत अविश्वसनीय है. एक यूजर ने लिखा, आपकी मेहनत रंग लाई.

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित केरल स्टोरी को दर्शकों और आलोचकों दोनों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. फिल्म तीन महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए ब्रेमवाश किया जाता है और बाद में एक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है.

अबतक फिल्म द केरल स्टोरी ने 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और दर्शक इसे काफी पसन्द कर रहे है. बता दें कि फिल्म काफी विवादों में रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >