Diwali पर रील्स बनाकर होना चाहते हैं वायरल… तो अभी बॉलीवुड के इन गानों में बनाए वीडियो, मिलेंगे तगड़े व्यूज

1 / 1
Diwali पर रील्स बनाकर होना चाहते हैं वायरल… तो अभी बॉलीवुड के इन गानों में बनाए वीडियो, मिलेंगे तगड़े व्यूज
फुल स्क्रीन में देखें

Diwali पर रील्स बनाकर होना चाहते हैं वायरल… तो अभी बॉलीवुड के इन गानों में बनाए वीडियो, मिलेंगे तगड़े व्यूज

यदि आप इंस्टाग्राम पर रील बनाना पसंद करते हैं. तो ये खबर आपके लिए है. जी हां अगर आप दिवाली के मौके पर अपने वीडियोज को वायरल करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ गानें बताएंगे, जिसकी मदद से दर्शक आपकी ओर खींचे चले आएंगे.

दिवाली फेस्टिवल किसे पसंद नहीं है. हर कोई इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाता है. आज के डिजिटल युग में, लोग पूजा करने के साथ-साथ इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील्स बनाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

वीडियो बनाने में वह काफी ज्यादा मेहनत करते हैं और कंटेंट बनाते है. साथ ही ऐसा गाना चुनते हैं, जिससे निश्चित रूप से ढेर सारे लाइक और व्यूज मिले. साथ ही रील वायरल भी हो जाएं. आइये जानते हैं दिवाली पर किस गाने को आप इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा हिट्स पा सकते हैं.

पसूरी

अली सेठी और शे गिल का मोस्ट वायरल सॉन्ग पसूरी को जब दर्शकों ने सुना तो वह इससे प्यार करने लगे. इस ट्रैक में अबतक लाखों रील्स बन चुके हैं. ऐसे में आप दिवाली पार्टी में अच्छी वाइब बनाने के लिए इस गाने पर रील्स बना सकते हैं.

केसरिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट-स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ का केसरिया सॉन्ग को आप अपने पार्टनर के साथ रील बनाने में यूज कर सकती है. दीयों के बीच और लाइट्स के सामने इस सॉन्ग पर वीडियो बनाना आपके लिए काफी फायदेमंद होगा.

‘तारीफ’

यदि आप इंस्टाग्राम रील्स के शौक़ीन हैं, तो आपने कई लोगों को ‘तारीफ़’ गाने पर रील्स बनाते हुए देखा ही होगा. वास्तव में, गाने के ऑफिशियल वीडियो को यूट्यूब पर पहले ही लगभग 4.5 लाख बार देखा जा चुका है. इस गाने पर आप ट्रेडिशनल आउटफिट में डांस कर चार चांद लगा सकते हैं.

गल्लां गूड़ियां

अगर आप दिवाली के मौके पर अपनी पूरी फैमिली के साथ हैं, तो ये गाना एवरग्रीन है. इसपर आप सभी परिवार वालों के साथ शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं. इसके वायरल होने के चांस काफी ज्यादा है.

वॉट झुमका

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर रॉकी और रानी प्रेम कहानी के झुमका सॉन्ग पर आप इंडियन आउटफिट में ढेर सारे रील्स बना सकती है. ये गाना ट्रेडिंग है और काफी अच्छी वाइब भी देता है. इस ट्रेंडी गाने के सिग्नेचर डांस स्टेप भी आप अपने रील में शामिल कर सकते हैं, जो निश्चित रूप से लाइक और व्यूज को आकर्षित करेगा

दीये जल उठते हैं

सलमान खान की फिल्म प्रेम रत्म धन पायो तो लगभग सभी ने देखी होगी. इसका गाना दीये जल उठते हैं, दिवाली के मौके पर काफी ट्रेंडिंग हो जाता है. इस सॉन्ग पर हर कोई एक न एक रील तो बनाता ही है.

आई है दिवाली

इस गाने को आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर बना सकते हैं. ये एवरग्रीन सॉन्ग हर साल काफी ट्रेंड में रहता है और इंस्टाग्राम पर छाया रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >