Fighter: निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फाइटर की असफलता पर तोड़ी चुप्पी,कहा-फिल्म वॉर और पठान की सफलता को दोहरा…

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर को लेकर सोशल मीडिया पर जितना बज था, वैसा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं किया. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की पिछली रिलीज हुई फिल्में वॉर और पठान सुपरहिट रही थी. वहीं, फाइटर के हिस्से में ऐसा कुछ नहीं आया. इसपर सिद्धार्थ ने बात की.

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चल रही है. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की मूवी दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही.

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की पिछली रिलीज हुई फिल्में वॉर और पठान सुपरहिट रही थी. वहीं, फाइटर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में कामयाब नहीं हो पाया. इसपर सिद्धार्थ ने रिएक्ट किया है.

बॉक्स ऑफिस पर फाइटर के निराशाजनक प्रदर्शन के विभिन्न कारणों को लेकर सिद्धार्थ ने गैलाटा प्लस से बात की. उन्होंने कहा कि “हमें अपनी अपेक्षाओं को नियंत्रण में रखना होगा और उन्हें उत्पाद के साथ संरेखित करना होगा. इसके अलावा यह 25 जनवरी को वॉर्किंग डे पर रिलीज हुई थी.”

सिद्धार्थ ने कहा, गुरुवार को सप्ताह के मध्य में माना जाता है. उदाहरण के लिए हमने गुरुवार को दोस्तों और परिवार के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की.

Also Read: Fighter: इस पाकिस्तानी एक्टर ने उड़ाया ऋतिक रोशन की फिल्म का मजाक! पोस्ट शेयर कर कही बड़ी बात

उन्होंने आगे कहा, जिसे भी मैसेज संदेश भेजा था और पूछा, उनमें से कम से कम 40% ने पूछा, ‘क्या शो शाम को है?’ तो उस समय यह हमें प्रभावित करता था कि लोग काम से बंक मारकर या स्कूल से बंक करके सुबह कैसे आएंगे.”

सिद्धार्थ ने अपनी बात रखते हुए ये भी कहा कि, फाइटर की अवधारणा भारत में दर्शकों के एक बड़े वर्ग के लिए अलग है. इसमें दर्शकों के लिए कोई संदर्भ बिंदु नहीं है. बता दें कि मूवी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Also Read: Poonam Pandey: लॉकडाउन में नियम तोड़ने से लेकर टॉपलेस होने तक,पूनम पांडे ने इन 5 विवादों से बटोरी थी सुर्खियां

फाइटर के रिलीज के दूसरे दिन से इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है. फाइटर ने ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी. जबकि आठवें दिन मूवी ने 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया. अबतक टोटल कमाई 146.25 करोड़ की हो गई है.

फाइटर के ओटीटी रिलीज के बारे में बात करें तो नेटफ्लिक्स ने फाइटर के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म होली त्योहार से ठीक पहले मार्च के आखिरी सप्ताह में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. लेकिन आधिकारिकी घोषणा बाकी है.

Also Read: Mirzapur 3 OTT Release Date: मिर्जापुर 3 में कालीन भैया लेंगे बदला,इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें रिलीज डेट

वहीं, फाइटर ने दुनियाभर में अब तक इसने 69 करोड़ कमाए और 229.8 करोड़ जमा कर लिए हैं. 300 करोड़ के क्लब में पहुंचने के लिए इसे थोड़ा वक्त लगेगा.

Also Read: Anupama: कुछ महीनों में ही शो से कटेगा श्रुति का पत्ता! अनुपमा-अनुज पांच साल बाद फिर हो जाएंगे एक

वहीं, पिछले साल 25 जनवरी को रिलीज हुई सिद्धार्थ की मूवी पठान ने ने सातवें दिन घरेलू बाजार में 330 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. भारत में 657.5 करोड़ का कलेक्शन था. फिलहाल फाइटर लक्ष्य से काफी दूर नजर आ रहा है.

Also Read: Fighter की आलोचना पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी आप किसी ऐसे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >