Brahmastra 2 में ये एक्टर बनेगा रणबीर कपूर का पिता, शिवा की मां संग क्यों टूटा था रिश्ता इसका होगा खुलासा

ब्रह्मास्त्र 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी, जिसने दुनिया भर में 431 करोड़ रुपये कमाए. अब फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर आई है कि देव की भूमिका के लिए रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया गया है. वह दीपिका पादुकोण संग मूवी में धमाका मचाएंगे.

2022 में ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित साबित हुई. हालांकि अब सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रणवीर सिंह ने ब्रह्मास्त्र 2 में देव का किरदार निभाने के लिए हां कह दी है. न्यूज18 शोशा की रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता ने अब अपकमिंग फिल्म में बहुप्रतीक्षित किरदार निभाने के लिए अपनी सहमति दे दी है.

सूत्र ने बताया, ”रणवीर सिंह को देव की भूमिका निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है. उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन भी कर दिया हैं. दूसरे भाग की स्क्रिप्टिंग अभी भी प्रगति पर है और फिल्म 2025 में शुरू होने की उम्मीद है.

फिलहाल, अयान वॉर 2 में व्यस्त हैं और रणवीर भी इस साल बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगे. इसलिए, ब्रह्मास्त्र 2 कब फ्लोर पर आएगा यह अभी भी स्पष्ट नहीं है.

सूत्र ने ये भी बताया कि, “अगर सब कुछ ठीक रहा, तो रणवीर 2024 के मिड में संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा की शुरुआत करेंगे. जबकि यह निर्णय लिया गया था कि ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू होगी, अब यह कहा जा रहा है कि डॉन 3 लगभग उसी समय फ्लोर पर जाएगी.

पूरी संभावना है कि रणवीर पहले डॉन 3 और फिर ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग करेंगे. यह बात पहले ही सामने आ चुकी है कि दीपिका पादुकोण पहले पार्ट में शिव की मां अमृता का किरदार निभा रही हैं.

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार होगा जब बॉलीवुड की दो ऑफ-स्क्रीन जोड़ियां (रणबीर-आलिया और रणवीर-दीपिका) एक फिल्म के लिए एक साथ आएंगी.

ब्रह्मास्त्र को वीएफएक्स और कहानी के लिए काफी सराहना मिली थी. हालांकि लोगों ने ��िशेषकर आलिया भट्ट के डायलॉग्स का काफी मजाक बनाया था.

Also Read: Brahmastra One Year: अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और 3 को लेकर शेयर किया अपडेट, बोले- जल्द ही सीन्स…

ब्रह्मास्त्र 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी जिसने दुनिया भर में 431 करोड़ रुपये कमाए. भारत में ब्रह्मास्त्र ने 269.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अयान मुखर्जी पहले ही दिसंबर 2026 के लिए ब्रह्मास्त्र भाग दो: देव और दिसंबर 2027 के लिए ब्रह्मास्त्र भाग तीन की घोषणा कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >