आलिया भट्ट गोद भराई में दिखी बेहद खूबसूरत, इन सितारों ने बिखेरा जलवा, PHOTOS

1 / 1
आलिया भट्ट गोद भराई में दिखी बेहद खूबसूरत, इन सितारों ने बिखेरा जलवा, PHOTOS
फुल स्क्रीन में देखें

आलिया भट्ट गोद भराई में दिखी बेहद खूबसूरत, इन सितारों ने बिखेरा जलवा, PHOTOS

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. कपूर और भट्ट परिवार ने मिलकर आलिया के गोद भराई का जश्न मनाया. सेलिब्रेशन की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनसे फैंस की नजर नहीं हट रही.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है. आलिया मां बनने वाली हैं. कपूर और भट्ट परिवार ने आलिया के गोद भराई का जश्न मनाया. गोद भराई की तसवीरें बेहद खूबसूरत है.

आलिया भट्ट की गोद भराई में नीतू कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, श्वेता बच्चन, आलिया की मां सोनी राजदान, नताशा नंदा, रीमा जैन, अनीसा मल्होत्रा जैन, शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी शामिल हुए. आलिया के करीबी अनुष्का रंजन और आकांक्षा रंजन भी मौजूद थे.

आलिया भट्ट येलो एथनिक ड्रेस में काफी खूबसूरत लगी. बता दें कि आलिया ने जून में पति रणबीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था. कपल ने इसी साल अपने परिवार और दोस्तों की मौजदूगी में सात फेरे लिए थे.

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने ब्रांड के मैटरनिटी आउटफिट लॉन्च किया है और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी. वहीं, एक इंटरव्यू में कपल ने बताया था कि, वो अपने जीवन के इस नए पेज के लिए कितने उत्साहित हैं.

रणबीर कपूर की बहन और आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा जैन ने ये खूबसूरत तसवीरें पोस्ट की है. बता दें कि दोनों रिद्धिमा के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >