Aashiqui 3 से बाहर होने पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्तिक आर्यन इस फ्रेंचाइजी को…

1 / 1
Aashiqui 3 से बाहर होने पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्तिक आर्यन इस फ्रेंचाइजी को…
फुल स्क्रीन में देखें

Aashiqui 3 से बाहर होने पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्तिक आर्यन इस फ्रेंचाइजी को…

Koffee With Karan 8: हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर कॉफी विद करण 8 के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. इसमें करण ने आदित्य से आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन द्वारा उनकी जगह लेने के बारे में पूछा गया. चलिए आपको बताते है कि एक्टर ने इसपर क्या कहा.

कॉफी विद करण 8 के लेटेस्ट एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर नजर आए. इसमें करण ने आदित्य से आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन द्वारा उनकी जगह लेने के बारे में पूछा गया. इसपर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया.

करण ने आदित्य रॉय कपूर से आशिकी 3 में कार्तिक की जगह लेने के बारे में पूछा. इसपर आदित्य कहते हैं कि यह बहुत अच्छा है. उनका मानना है कि कार्तिक इस फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति हैं.

आदित्य कहते हैं कि अगर वह आशिकी 3 में लौटते तो यह अजीब होता. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि, “फिल्म में मैं मर गया हूं. अब मैं कहां वापस आऊंगा? मेरी आत्मा वापस आ जाएगी.”

आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर के किरदार का अंत हो चुका है. फिल्म के लास्ट में आदित्य सुसाइड कर लेते है. बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

कहा जा रहा है कि अब जबकि आशिकी 3 की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू होगी. सूत्रों का कहना है कि कई ए-लिस्ट की अभिनेत्रियों ने निर्माता मुकेश भट्ट और टी सीरीज को नायिका के किरदार के लिए सुझाव भेजे हैं.

कार्तिक आर्यन अगली बार कबीर खान द्वारा निर्देशित चंदू चैंपियन में दिखाई देंगे, जिसे 14 जून, 2024 को रिलीज के लिए बुक किया गया है. वह हंसल मेहता की अगली फिल्म कैप्टन इंडिया में भी दिखाई देंगे.

आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. एक्टर अनन्या पांडे को आदित्य डेट कर रहे हैं. अक्सर दोनों साथ में दिखते है.

आदित्य निर्देशक अनुराग बसु की आगामी रोमांटिक ड्रामा मेट्रो… इन दिनों में स्क्रीन की शोभा बढ़ाएंगे. फिल्म में फातिमा सना शेख, के के मेनन, अनुपम खेर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान और कई अन्य कलाकार शामिल हैं.

आदित्य निर्देशक वर्धन केतकर की एक्शन फिल्म थडम में अभिनय करने के लिए तैयार हैं. हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है.

आदित्य कपूर ने चैनल वी इंडिया पर वीजे के रूप में अपना करियर शुरू किया था. जिसके बाद एक्टर ने लंदन ड्रीम्स में सहायक भूमिका के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की. आदित्य की पहली मुख्य भूमिका आशिकी 2 थी.

Also Read: Koffee With Karan 8: रणवीर-दीपिका वाले एपिसोड को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >