Rahul Gandhi Marriage: राहुल गांधी इस लड़की से करने वाले हैं शादी? सोशल मीडिया में अफवाह तेज

Rahul Gandhi Marriage: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की शादी की खबर एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है. सोशल मीडिया में कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब तो लड़की के नाम को लेकर अफवाह भी फैलने लगी है.

Rahul Gandhi Marriage: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं. इस बीच सोशल मीडिया में उनकी शादी की खबर जोर पकड़ने लगी है. राहुल गांधी की जिस लड़की के साथ शादी की अफवाह उड़ रही है, उसका नाम प्रणीति शिंदे है. दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के सोलापुर से पहली बार सांसद बनीं प्रणीति शिंदे से राहुल गांधी शादी करने वाले हैं. सोशल मीडिया में जारी अफवाहों पर कितनी सच्चाई है, ये तो कह पाना मुश्किल है, लेकिन राहुल गांधी की शादी को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है.

कौन हैं प्रणीति शिंदे

दरअसल प्रणीति शिंदे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं. प्रणीति शिंदे सोलापुर सिटी सेंट्रल विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रही हैं और पहली बार सांसद बनी हैं. 2009 में प्रणीति पहली बार विधायक बनी थीं. उनके पिता सुशील शिंदे राजनीति से संन्यास ले चुके हैं.

भारत जोड़ो यात्रा में साथ-साथ नजर आए थे राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे

प्रणीति शिंदे की चर्चा उस समय हुई थी, जब उन्हें पहली बार राहुल गांधी के साथ देखा गया था. राहुल जब भारत जोड़ो यात्रा के सिलसिले में महाराष्ट्र पहुंचे थे. उस दौरान कांग्रेस ने प्रणीति को अमरावती जोन की जिम्मेदारी सौंपी थी. उस दौरान राहुल गांधी प्रणीति शिंदे के हाथ में हाथ डालकर चलते नजर आए थे. राहुल गांधी की उसी तस्वीर को शेयर कर यूजर्स अफवाह फैला रहे हैं कि राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी होने वाली है.

जम्मू-कश्मीर दौरे में राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर की थी चर्चा

राहुल गांधी जब जम्मू-कश्मीर दौरे पर हाल के दिनों में गए थे, उस समय उन्होंने अपनी शादी की चर्चा की थी. कुछ कश्मीरी लड़कियों के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि वो 20-30 सालों से शादी के दबाव से बाहर निकल चुके हैं. इस पर लड़कियों ने कहा, अगर आप शादी की योजना बनाएंगे तो हमें जरूर आमंत्रित करेंगे. इस पर राहुल गांधी ने कहा, अगर ऐसा कुछ हुआ तो जरूर आमंत्रित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >