Manipur New CM: मणिपुर का अगला मुख्यमंत्री कौन? संबित पात्रा लगाएंगे मुहर, रेस में ये 5 नाम

Manipur New CM: एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नये सीएम की तलाश जारी है. इसके लिए बीजेपी सांसद संबित पात्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Manipur New CM: मणिपुर में एन बीरेन सिंह के अचानक इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में नये मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी है. सीएम के लिए 5 नाम सबसे आगे चल रहे हैं. जिसमें सत्यव्रत सिंह, राधेश्याम सिंह, मंत्री वाई खेमचंद सिंह, विश्वजीत सिंह और बसंत कुमार सिंह शामिल हैं. बीजेपी प्रभारी संबित पात्रा ने सभी संभावित नामों से मुलाकात भी कर ली है.

‘सब कुछ आलाकमान के हाथ में’: पार्टी विधायक

मणिपुर से बीजेपी विधायकों सपाम केबा और के इबोम्चा ने कहा कि राज्य के नये मुख्यमंत्री के बारे में फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा. इंफाल के एक होटल में मंगलवार को बीजेपी के पूर्वोत्तर मामलों के प्रभारी संबित पात्रा के साथ बैठक के बाद विधायकों ने यह बात कही. जब केबा से पूछा गया कि क्या नये मुख्यमंत्री के चयन के लिए कोई समय-सीमा है तो उन्होंने कहा, “हमने इस पर कोई चर्चा नहीं की है.”

यह भी पढ़ें: Manipur Crisis : क्या मणिपुर में लगेगा राष्ट्रपति शासन ? क्या होगा केंद्र का अगला कदम

मणिपुर में शांति बहाल करने की मांग

नये मुख्यमंत्री की तलाश के बीच बीजेपी विधायकों ने कहा कि उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह हिंसा प्रभावित राज्य में शांति बहाल करने के लिए प्रयास करे. सोमवार को बैठकों के दौरान राज्य में शांति बहाली पर चर्चा की गई.

एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से दे दिया था इस्तीफा

एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से संबित पात्रा इंफाल में डेरा डाले हुए हैं. उन्होंने सोमवार को कई विधायकों, मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रत के साथ बंद कमरे में अलग-अलग बैठकें की थीं.

संबित पात्रा ने सुरक्षा सलाहकार से भी की थी बैठक

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने सोमवार को सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और हिल एरिया कमेटी के अध्यक्ष डी गंगमेई से भी अलग-अलग मुलाकात की थी. मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >