PM मोदी के स्वतंत्र-दिवस भाषण में इस बार क्या बदला? 5 बड़े संदेशों में समझिए पूरी बात

35 बार युवा का जिक्र, ‘सप्तधारा’ का रोडमैप और ग्रीन एनर्जी पर जोर- मोदी के भाषण में आखिर क्या था खास? इस बार प्रधानमंत्री का फोकस विपक्ष पर हमले से ज्यादा उपलब्धियों और भविष्य के एजेंडे पर दिखाई दिया.

PM Modi के भाषण की सबसे खास बात इस बार उसका तेवर नहीं, बल्कि उसका फोकस रहा. लंबे समय से उनके भाषणों में विपक्ष पर सीधा हमला, Nehru-Gandhi परिवार की आलोचना, Pakistan-Kashmir और विदेश नीति जैसे मुद्दे प्रमुख रहे हैं.

लेकिन इस बार भाषण का केंद्र सरकार की उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप, तकनीक, ऊर्जा और युवा रहे. यह बदलाव महज शैलीगत नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है.

1. ‘कॉन्ट्रोवर्सी’ नहीं, उपलब्धियों को बहस का केंद्र बनाने की कोशिश

मोदी के भाषण में विपक्ष पर व्यक्तिगत या तीखे राजनीतिक हमले अपेक्षाकृत कम दिखाई दिए.

इसके बजाय उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज और भविष्य की दिशा को बहस का केंद्र बनाने की कोशिश की. यानी विपक्ष को ऐसी भाषा या मुद्दा देने से बचना, जिससे पूरा राजनीतिक विमर्श सरकार की उपलब्धियों से हटकर विवाद पर चला जाए.

इसे ‘कंस्ट्रक्टिव एग्रेशन’ कहा जा सकता है- जहां आक्रामकता विपक्ष पर नहीं, बल्कि विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने में दिखाई देती है.

2. युवा: भाषण का सबसे बड़ा राजनीतिक और आर्थिक फोकस

भाषण में ‘युवा’, ‘यूथ’ और ‘नौजवान’ शब्दों का करीब 35 बार इस्तेमाल हुआ. यह बताता है कि नई पीढ़ी को प्रधानमंत्री के संदेश का केंद्रीय हिस्सा बनाया गया.

युवाओं से सिर्फ नौकरी मांगने वाले नागरिक के रूप में नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी बनाने वाले और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत का नेतृत्व करने वाले वर्ग के रूप में आगे आने का आह्वान किया गया.

डेटा सेंटर, इनोवेशन, स्टार्टअप और स्वदेशी तकनीक पर जोर इसी दिशा का संकेत है. साथ ही, निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए ₹15,000 की सहायता की घोषणा का भी उल्लेख किया गया है.

3. विकसित भारत के लिए ‘सप्तधारा’ का रोडमैप

भाषण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘सप्तधारा’ का विचार रहा.

इसके तहत विकसित भारत के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया गया:

  • मैन्युफैक्चरिंग,
  • एग्रीकल्चर,
  • टेक्नोलॉजी,
  • गतिशक्ति,
  • रक्षा शक्ति,
  • ग्रीन एनर्जी, और
  • सॉफ्ट पावर.

इसका अर्थ है कि विकास को केवल सर्विस सेक्टर और डिजिटल अर्थव्यवस्था तक सीमित रखने के बजाय उत्पादन, कृषि और रोजगार से जोड़ने की कोशिश.

हालांकि, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि की हिस्सेदारी तथा रोजगार सृजन में अपेक्षित बदलाव अभी चुनौती बने हुए हैं.

Read more: Pakistan Day Special -1: कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

Read more: Pakistan Day Special -2: सिर्फ एक देश नहीं… एक Process भी क्यों है पाकिस्तान?

Read more: Pakistan Day Special -3: पाकिस्तान में ISI, कैसे बनी ‘State within a State’?

Read more: Pakistan Day Special -4: क्या पाकिस्तान सच में ‘Failed State’ है? कहानी कुछ ज्यादा जटिल है

4. Green Energy और Technology: भाषण का ‘फ्यूचर इंडिया’

इस बार भाषण में विदेश नीति की तुलना में टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी पर ज्यादा जोर दिखाई दिया.

भारत की ऊर्जा जरूरतों, सौर ऊर्जा और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में उपलब्धियों को रेखांकित किया गया.

यानी मोदी का संदेश यह रहा कि भविष्य की अर्थव्यवस्था में भारत केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और क्लीन एनर्जी का निर्माता और वैश्विक प्रतिस्पर्धी बने.

5. ‘दिमागी नक्सल’ और युवाओं को लेकर राजनीतिक संदेश

भाषण का एक विवादास्पद हिस्सा ‘दिमागी नक्सल’ (Mental/Urban Naxal) जैसे शब्द का इस्तेमाल रहा.

यह हिस्सा पूरे भाषण की तुलना में काफी छोटा था, लेकिन इसका राजनीतिक अर्थ व्यापक माना गया. इसे ऐसे विचारों और समूहों के संदर्भ में देखा गया जिन्हें सरकार अराजक या व्यवस्था-विरोधी मानती है.

इसके साथ ही युवाओं को ऐसी राजनीति या विचारधारा से दूर रखने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया गया.

इसलिए एक तरफ सरकार ने युवाओं को अवसर, रोजगार और टेक्नोलॉजी का रोडमैप दिया, तो दूसरी तरफ उन्हें राजनीतिक रूप से भी संबोधित किया.

Read also: बिना कोचिंग के UPSC की तैयारी करनी है? ये रही सेल्फ-स्टडी के लिए हमारी Booklist

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, इस भाषण को ‘विपक्ष पर हमला’ से ‘अपनी उपलब्धियों पर बहस’ की ओर शिफ्ट के रूप में देखा जा सकता है.

युवा, टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और विकसित भारत इसके प्रमुख स्तंभ रहे. साथ ही, विरासत और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश देकर अपने पारंपरिक समर्थक वर्ग को भी संबोधित किया गया.

सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश शायद यही था: विपक्ष के साथ तू-तू, मैं-मैं के बजाय सरकार के काम और अगले दशक के एजेंडे को चुनावी बहस का केंद्र बनाया जाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अचल प्रियदर्शी

अचल प्रियदर्शी (Achal Priyadarshy) अंतरराष्ट्रीय संबंधों, इंडिक एवं इंडीजीनस अध्ययन के जानकार, शिक्षाविद् और 33 पुस्तकों के लेखक हैं.

उन्होंने केंद्रीय मंत्री के राजनीतिक सहायक के तौर पर काम किया है, तथा ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट (TRI)- रांची और झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (DoFECC) के साथ भी कार्य किया है.

उन्होंने सैकड़ों UPSC अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया है, और अंतरराष्ट्रीय संबंधों व समसामयिक विषयों पर उनके विश्लेषणात्मक लेख नियमित रूप से UPSC-केंद्रित पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं.

साहित्य और जनजातीय इतिहास में उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें वर्ष 2025 में आयोजित जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल के उद्घाटन संस्करण में उनकी पुस्तक Tribal Bravehearts के लिए शब्द-शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया. शैक्षणिक रूप से, उन्होंने हार्वर्ड डिविनिटी स्कूल से Religion, Peace and Conflict विषय में अध्ययन किया है.

ये उनकी कुछ लोकप्रिय किताबें हैं;

  1. Pakistan State, Armed Influenconomy (प्रभात प्रकाशन) (2026)

  2. Winning Bengal: Inside West Bengal’s Electoral War of 2026 (प्रभात प्रकाशन) (2026)

  3. बिहार जनादेश 2025 (प्रभात प्रकाशन) (2026)

  4. International Relations: UPSC & State Civil Services Examinations (Oakbridge Publishing) (2026)

  5. ब्रांड हेमंत (स्वतंत्र प्रकाशन) (2025)

  6. झारखण्ड की जनजाति समाज और समय का संकट (प्रकाशन संसथान) (2026)

  7. जनजातीय शूरवीर (प्रभात प्रकाशन) (2026)

  8. Know Your State: Jharkhand (अरिहंत प्रकाशन) (2025)

  9. उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (क्राउन पुब्लिकेशन्स) (2024)

  10. बिहार सामान्य ज्ञान (उपकार प्रकाशन) (2024)

  11. International Relations for UPSC Mains (Pratiyogita Darpan) (2024)

  12. Internal Security & Disaster Management for UPSC Mains (Pratiyogita Darpan) (2024)

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >