Weather Updates : झारखंड में 15 अगस्त तक बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका, बिहार के चार जिलों में अलर्ट, जानें यूपी-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Today Live Updates : दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार शाम जोरदार बारिश हुई जिसके बाद पूरी रात भी रुक-रुक कर बारिश होती रही. बिहार की राजधानी पटना सहित पटना सहित लगभग पूरे राज्य में आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वज्रपात की भी आशंका है. झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम तथा एक-दो जगह पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की हैं. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
6:07 PM. 13 Aug 20 6:07 PM. 13 Aug

झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश

झारखंड में अगले तीन दिनों तक सभी स्‍थानों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 15 अगस्‍त तक भारी बारिश हो सकती है. इधर, रांची व आसपास के क्षेत्रों में, और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, बाेकारो, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है.

4:03 PM. 13 Aug 20 4:03 PM. 13 Aug

हरियाणा में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय

दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने के कारण प्रदेश में पिछले तीन से चार दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है. बारिश के कारण लोगों काे कुछ हद तक बारिश से निजात मिली है. बारिश होने का मुख्य कारण अरब सागर की तरफ से आने वाली नमीयुक्त हवाओं से है. जो राजस्थान के रास्ते हरियाणा में प्रवेश कर रही हैं. जिससे प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश हो रही है.

4:03 PM. 13 Aug 20 4:03 PM. 13 Aug

बिहार के इन इलाकों में बारिश के आसार

बिहार में बीते दो दिनों से जगह-जगह भारी बारिश हो रही है. गुरुवार को भी बारिश जारी रहेगी. जगह-जगह वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा बंगाल की खाड़ी में जा रही है. इस कारण आ रही नमी के प्रभाव से गुरुवार तक बारिश होती रहेगी. आज पटना, भोजपुर, वैशाली, समस्‍तीपुर, सिवान, सारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण व पूर्वी चंपारण सहित राज्‍य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

3:17 PM. 13 Aug 20 3:17 PM. 13 Aug

हरियाणा के कई जिलों में हो रही है बारिश

हरियाणा के बहादुरगढ़ में रात को जन्माष्टमी की पूजा-अर्चना कर लोग गहरी नींद में सो गए. करीब एक बजे बारिश शुरू हुई, जो सुबह 11 बजे तक रूकने का नाम नहीं ले रही है. लोग जब सुबह उठे तो कई कालोनियों में गलियों के साथ-साथ घरों में भी पानी घुसा हुआ था. इतना देखकर लोग हैरान रह गए. जिन लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ था तो वे पानी निकालने में जुट गए। सुबह प्रशासन भी पानी की निकासी में जुट गया लेकिन प्रशासन के सब इंतजाम धरे के धरे रह गए. शहर में बारिश के लगातार जारी रहने से जलभराव की स्थिति से निपटने के सारे प्रबंध नाकाफी साबित हुए.

3:17 PM. 13 Aug 20 3:17 PM. 13 Aug

हिमाचल प्रदेश में जलजमाव से मुसीबत

बारिश ने जिला ऊना में एक बार फिर कहर बरपाया है. इस बार लोक निर्माण विभाग को मात्र चंद घंटों की बारिश ने गहरे जख्म दिए हैं. मूसलधार बारिश से लाेक निर्माण विभाग ऊना अभी तक करीब 60 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है. इसके लिए अलावा विद्युत विभाग नुकसान के आंकड़े को जुटा रहा है. बारिश से सड़कों पर पेड़ ल्हासे गिरने से यातायात काफी प्रभावित हुआ.बीते रोज बुधवार रात से बंद हुए बडसर पिपलू मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका है.

2:35 PM. 13 Aug 20 2:35 PM. 13 Aug

मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी हुई है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण है. अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से आर्द्रता बनी है. अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश जारी रहेगी.

2:35 PM. 13 Aug 20 2:35 PM. 13 Aug

मानसून आने के बाद से पहली बार गुरुवार को सबसे अधिक बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आने के बाद से पहली बार गुरुवार को सबसे अधिक बारिश हुई. इससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया और यातायात भी बाधित हुआ.

2:35 PM. 13 Aug 20 2:35 PM. 13 Aug

बिहार के चार जिलों में अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग ने चार जिलों में अलर्ट जारी किया है. इनमें नालंदा , नवादा, गया और सारण शामिल है. विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटों में इन जिलों में वर्षा और वज्रपात की आशंका है. लोगों को नदी में जाने और बादल छाने पर बिना कारण घर से नहीं निकलने की सलाह दी गयी है.

2:35 PM. 13 Aug 20 2:35 PM. 13 Aug

दिल्ली में रातभर हुई बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

राष्ट्रीय राजधानी में रातभर बारिश के बाद गुरुवार सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे तक पालम वेधशाला में 86 और सफदरजंग मौसम केन्द्र में 42.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

2:35 PM. 13 Aug 20 2:35 PM. 13 Aug

देहरादून में आज सुबह से बारिश

उत्तराखंड के देहरादून में आज सुबह से बारिश हो रही है.

2:35 PM. 13 Aug 20 2:35 PM. 13 Aug

हापुड़ जिले में भी कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं.

10:21 AM. 13 Aug 20 10:21 AM. 13 Aug

दिल्ली में भारी बारिश के बाद दरिया बनीं सड़कें

दिल्ली-एनसीआर में रातभर मूसलाधार बारिश हुई है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन दिल्ली की सड़कें दरिया बन गई हैं. कई जगह पानी भर गया है जिसके कारण लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड रहा है.

10:21 AM. 13 Aug 20 10:21 AM. 13 Aug

गुरुग्राम में कल से लगातार बारिश

हरियाणा के गुरुग्राम में कल से लगातार बारिश हो रही है. यहां के बसई रोड पर जलभराव हुआ है.

10:21 AM. 13 Aug 20 10:21 AM. 13 Aug

धौला कुआं में जलभराव

राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई भारी बारिश के बाद धौला कुआं में जलभराव हुआ.

10:21 AM. 13 Aug 20 10:21 AM. 13 Aug

एक अन्य मौसमी सिस्टम पूर्वी असम के ऊपर

एक अन्य मौसमी सिस्टम पूर्वी असम के ऊपर है. इसकी क्षमता भी चक्रवाती क्षेत्र की है.

10:21 AM. 13 Aug 20 10:21 AM. 13 Aug

पिथौरगढ़ ज़िले के धारचूला में लगातार हो रही बारिश

उत्तराखंड के पिथौरगढ़ ज़िले के धारचूला में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया और भूस्खलन की वजह से कई सड़कें बंद हो गईं. धारचूला के एसडीएम ने बताया,भूस्खलन की वजह से कम से कम 12-14 परिवार प्रभावित हुए हैं और उनको सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है.

10:21 AM. 13 Aug 20 10:21 AM. 13 Aug

बीते 24 घंटों का हाल

बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी राज्यों, दिल्ली के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, उत्तरी तटीय तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

10:21 AM. 13 Aug 20 10:21 AM. 13 Aug

दिल्ली में अब तक अगस्त में दस वर्षों में सबसे कम बारिश हुई

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में अगस्त में अब तक सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है जो 10 वर्षों में सबसे कम है.

10:21 AM. 13 Aug 20 10:21 AM. 13 Aug

केरल में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या 55 हुई

केरल में इडुक्की जिले के पेट्टीमुडी में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 55 हो गई है. लापता लोगों की तलाश के लिए बुधवार को जारी राहत अभियान के दौरान मलबे से तीन और शव बरामद किए गए हैं

10:21 AM. 13 Aug 20 10:21 AM. 13 Aug

गुजरात के कई हिस्सों में 16अगस्त तक भारी वर्षा की संभावना, रेडअलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में 16 अगस्त तक भारी वर्षा होने का अनुमान प्रकट करते हुए बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया. उसने इस अवधि में राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का भी अनुमान लगाया गया है.

8:05 AM. 13 Aug 20 8:05 AM. 13 Aug

गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश हो रही है.

8:05 AM. 13 Aug 20 8:05 AM. 13 Aug

अगले 2 घंटों के दौरान यहां बारिश

अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, रोहतक, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और करनाल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी.

8:05 AM. 13 Aug 20 8:05 AM. 13 Aug

मॉनसून की सक्रियता

मॉनसून की सक्रियता पश्चिमी हिमालयी राज्यों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और तमिलनाडु पर भी रहेगी.उत्तर प्रदेश: गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश हो रही है।

Coronavirus Outbreak : पहनें मास्क, नहीं तो 500 जुर्माना, एमवीआइ एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

8:05 AM. 13 Aug 20 8:05 AM. 13 Aug

अगले 24 घंटों में मॉनसून

अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून का व्यापक प्रदर्शन गुजरात, पूर्वी राजस्थान, कोंकण गोवा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर दिखेगा.

8:05 AM. 13 Aug 20 8:05 AM. 13 Aug

राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान अलवर, भरतपुर, भीलवाडा, जयपुर सहित राजस्थान के पूर्वी हिस्से के कई भागों में भारी बारिश होने. वहीं विभाग ने अजमेर, अलवर, बांसवाडा, बांरा, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ, झालावाड़, सीकर, टोंक, उदयपुर सहित कई शहरों में मेघगर्जन/वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

8:05 AM. 13 Aug 20 8:05 AM. 13 Aug

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Today Live Updates : दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार शाम जोरदार बारिश हुई जिसके बाद पूरी रात भी रुक-रुक कर बारिश होती रही. बिहार की राजधानी पटना सहित पटना सहित लगभग पूरे राज्य में आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वज्रपात की भी आशंका है. झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम तथा एक-दो जगह पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की हैं. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >