Weather Forecast Update : दिल्ली में धूल भरी हवाएं, झारखंड में होगी बारिश, जानें देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम
Weather Forecast Today LIVE Update : देश के ज्यादातर इलाकों में ठंड (Weather) का मौसम खत्म हो चुका है और पारा अब धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई इलाकों में बारिश (Rain,western disturbance) की आशंका जताई है. मौसम (5 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
Live Updates
7:10 AM. 6 Mar 217:10 AM. 6 Mar
झारखंड में आठ से छायेंगे बादल, 10 और 11 को हो सकती है बारिश
झारखंड के कई जिलों में आठ मार्च से आकाश में बादल छाये रहेंगे. सात मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा. आठ मार्च को राज्य के पश्चिमी तथा मध्य झारखंड में आकाश में बादल छायेंगे. नौ को इन इलाकों में गर्जन वाले बादल दिख सकते हैं. 10 और 11 मार्च को इन इलाकों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने किया है. शे
10:25 PM. 5 Mar 2110:25 PM. 5 Mar
नोएडा में फिर सताएगी गर्मी
मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के अनुसार बताया गया है कि यूपी के नोएडा में अगले सात दिनों में पारा 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा. हालांकि, रविवार को हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान है.
10:25 PM. 5 Mar 2110:25 PM. 5 Mar
दिल्ली में अगले दो दिन हवा रहेगी खराब
दिल्ली में अगले दो दिनों तक एयर क्वॉलिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में रहने की उम्मीद है. इसके अलावा आने वाले दिनों तापमान के बढ़ने के भी आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है.
2:14 PM. 5 Mar 212:14 PM. 5 Mar
पटना में पारा चढ़ने की संभावना
बिहार की राजधानी पटना में पारा चढ़ने की संभावना है, लेकिन दिल्ली-लखनऊ के मुकाबले यह एक डिग्री तक कम रह सकता है.
2:14 PM. 5 Mar 212:14 PM. 5 Mar
रविवार को हल्की बूंदाबांदी
नोएडा में मौसम विभाग का अगले सात दिनों का पूर्वानुमान बताता है कि यहां के इस शहर में पारा 35 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि रविवार को हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान है.
9:43 AM. 5 Mar 219:43 AM. 5 Mar
दिल्ली में सुबह साफ रहा आसमान
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिन में भी आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 72 प्रतिशत था.
8:42 AM. 5 Mar 218:42 AM. 5 Mar
सात और आठ मार्च को हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में सात और आठ मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
8:42 AM. 5 Mar 218:42 AM. 5 Mar
कुछ राज्यों में आंधी चलेगी
मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई इलाकों में बारिश (Rain) की आशंका व्यक्त की है. इसके अलावा कुछ राज्यों में आंधी भी चल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर के कारण ऐसा होगा. साथ ही उत्तर भारते के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है.
8:42 AM. 5 Mar 218:42 AM. 5 Mar
मौसम में बदलाव
दक्षिण और पूर्वी भारत में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
8:42 AM. 5 Mar 218:42 AM. 5 Mar
बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी करने का काम किया है.
8:42 AM. 5 Mar 218:42 AM. 5 Mar
धूल भरी हवाएं
राजधानी दिल्ली में 7 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सीजन की पहली आंधी और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकतीं हैं.
8:42 AM. 5 Mar 218:42 AM. 5 Mar
पश्चिमी विक्षोभ का असर
स्काईमेट वेदर की मानें तो जम्मू कश्मीर और इससे सटे लद्दाख के पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ नजर आ रहा है. इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है. फिलहाल ये उत्तरी अफगनिस्तान और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के करीब मौजूद है.
7:42 AM. 5 Mar 217:42 AM. 5 Mar
चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के ऊपर भी सक्रिय है जिसका असर तटीय कर्नाटक में दिख सकता है.
7:42 AM. 5 Mar 217:42 AM. 5 Mar
पूर्वी भारत का मौसम
देश के पूर्वी भाग में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं. उत्तरी नागालैंड में भी एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना नजर आ रही है.
7:42 AM. 5 Mar 217:42 AM. 5 Mar
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आसमान साफ रहने के साथ मौसम खुशनुमा नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है.
7:42 AM. 5 Mar 217:42 AM. 5 Mar
बिहार में चिलचिलाती गर्मी
बिहार में मार्च के पहले दिन ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो हफ्ते तक तापमान के कुछ ऐसे ही रहने के आसार हैं.
7:42 AM. 5 Mar 217:42 AM. 5 Mar
झारखंड के सभी हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक
हिंदी पंचांग के अनुसार, अभी फाल्गुन/फागुन का महीना चल रहा है. अमूमन इस दौरान मौसम न बहुत ज्यादा गर्म होता है और न ही बहुत ज्यादा ठंडा. लेकिन, फिलहाल जिस तरह की गर्मी पड़ रही है, वह जेठ (मई-जून) का एहसास दिला रही है. सूर्य कर्क रेखा से मकर रेखा की ओर बढ़ रहा है. यही वजह है कि झारखंड के सभी हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक है.
7:42 AM. 5 Mar 217:42 AM. 5 Mar
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Update : देश के ज्यादातर इलाकों में ठंड (Weather) का मौसम खत्म हो चुका है और पारा अब धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई इलाकों में बारिश (Rain,western disturbance) की आशंका जताई है. मौसम (5 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…