Weather Forecast Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, झारखंड में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी, जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : देश में इस साल ठंड (Winter) जनवरी के आखिर में भी कहर बरपा रही है. उत्‍तरी हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) का दौर जारी है. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
1:28 PM. 1 Feb 21 7:58 AM. 1 Feb

राजस्‍थान में सर्दी का सितम जारी

राजस्‍थान के एक मात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है जहां बीती रात यह शून्‍य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अन्‍य इलाकों में भी सर्दी का जोर जारी है.

1:28 PM. 1 Feb 21 7:58 AM. 1 Feb

येलो अलर्ट जारी

मौसम में पिछले तीन-चार दिनों से हुए बदलाव के कारण झारखंड में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. मौसम केंद्र ने इसे लेकर येलो अलर्ट (चेतावनी) जारी किया है.

3:44 AM. 1 Feb 21 10:14 PM. 31 Jan

ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बरकरार

ओडिशा के 11 जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से रविवार को दी गयी जानकारी के अनुसार, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, देवगढ़, बरगढ़, संबलपुर, बोलांगीर, सोनपुर, बौध और अंगुल जिलों के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान है. विभाग ने सरकार को शीतलहर के संभावित प्रकोप के बारे में चेताया है और लोगों की सुरक्षा के लिए उपाय करने को कहा है.

3:44 AM. 1 Feb 21 10:14 PM. 31 Jan

जानें अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा यूपी का मौसम

फुरसतगंज और इटावा उत्तर प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान रहे. दोनों ही स्थानों पर न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने का अनुमान है.

3:44 AM. 1 Feb 21 10:14 PM. 31 Jan

यूपी में सभी मंडलों में सामान्य से कम रहा पारा

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक इलाके शीत लहर की चपेट में रहे और सभी मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा. मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर का प्रकोप रहा। कुछ इलाकों में इसका प्रचंड रूप भी महसूस किया गया.

3:44 AM. 1 Feb 21 10:14 PM. 31 Jan

हरियाणा के सिरसा में चुभने वाली ठंड

हरियाणा के सिरसा में चुभने वाली ठंड है और यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के नारनौल और करनाल में तापमान क्रमश: 2.4 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : देश में इस साल ठंड (Winter) जनवरी के आखिर में भी कहर बरपा रही है. उत्‍तरी हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) का दौर जारी है. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >