Weather Forecast Update : उत्तरी और मध्य भारत में तीन से पांच फरवरी के बीच बारिश का अनुमान, अगले 24 घंटे में ठंड से मिलेगी राहत!, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : देश में इस साल ठंड (Winter) फरवरी (1 February) में भी कहर बरपा रही है. उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) का दौर जारी है. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:48 AM. 3 Feb 21 10:18 PM. 2 Feb

उत्तरी और मध्य भारत में तीन से पांच फरवरी के बीच बारिश का अनुमान

भारत के उत्तरी और मध्य भाग में तीन से पांच फरवरी के बीच बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार, अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है और अगले 24 घंटे में शीतलहर से निजात मिल सकती है. तीन से पांच फरवरी के दौरान, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्य भारत के ऊपर, दक्षिण पश्चिमी हवाओं, पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पूर्वी हवाओं के मिलने की संभावना है. इस परिवर्तन के कारण दो फरवरी की रात से पांच फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी, बिजली कड़कने और ओले गिरने की प्रबल आशंका है.

3:48 AM. 3 Feb 21 10:18 PM. 2 Feb

जानें बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों का हाल

आईएमडी ने मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के ऊपर चार फरवरी को, और जम्मू कश्मीर के ऊपर तीन और चार फरवरी को भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है. उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों के ऊपर तीन से पांच फरवरी के दौरान बिजली कड़कने के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं. मध्य प्रदेश के ऊपर चार से पांच फरवरी के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड के ऊपर पांच से छह फरवरी के दौरान बारिश हो सकती है.

3:48 AM. 3 Feb 21 10:18 PM. 2 Feb

हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार और बृहस्पतिवार को मैदानी इलाकों और निचली पहाड़ियों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और शुक्रवार तक मध्य और ऊंची पहाड़ियों पर बारिश, बर्फबारी की संभावना जतायी है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और केलांग और काल्पा में तापमान शून्य से कम दर्ज किया गया. वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य भर में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई.

3:48 AM. 3 Feb 21 10:18 PM. 2 Feb

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्से में बर्फबारी का अनुमान

श्रीनगर और पहलगाम को छोड़कर कश्मीर में न्यूनतम तापमान में मंगलवार को इजाफा हुआ. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. पहलगाम जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा.

12:10 AM. 3 Feb 21 6:40 PM. 2 Feb

राजस्‍थान के कई इलाकों में ओलावृष्टि व बारिश की चेतावनी

राजस्‍थान के ज्‍यादातर इलाकों में न्‍यूनतम तापमान के सामान्‍य स्तर पर बने रहने के बीच मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि एवं हलकी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार तीन फरवरी को राज्य के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है और इसके असर से तीन फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने तथा उत्तरी भागों में कहीं-कहीं में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. चार फरवरी को अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, चुरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ साथ ओलावृष्टि और हल्‍की बारिश भी हो सकती है

12:10 AM. 3 Feb 21 6:40 PM. 2 Feb

उत्तर प्रदेश में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा छाया रहा

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटो में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहा जबकि राज्य के पश्चिमी इलाको में घना कोहरा छाया रहा. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाको में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि अयोध्या और मुरादाबाद मंडलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गयी जबकि प्रदेश के अन्य मंडलों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : देश में इस साल ठंड (Winter) फरवरी (1 February) में भी कहर बरपा रही है. उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) का दौर जारी है. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >