Weather Forecast Update : दिल्ली में सर्द हवा, देश के कई राज्यों में ज्यादा गर्मी के आसार, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today LIVE Update : पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में मौसम (Weather Change) ने करवट ली है. आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से तेज दर्जे की बारिश हो सकती है. देश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, स्काइमेट वेदर ने उत्तर और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है. मौसम (2 March) से जुड़ी (Delhi NCR, West Bengal, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:58 AM. 3 Mar 21 10:28 PM. 2 Mar

देश के इन राज्यों में जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीप एवं समीपवर्ती मध्य भारत के अधिकतम उपसंभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ईस्ट यूपी, वेस्ट यूपी, बिहार, झारखंड छत्तीसगढ़ और ओडिशा में समान्य से ज्यादा तापमान रहने की उम्मीद है. इन इलाकों गर्म-दिनों के साथ-साथ रातें भी काफी गर्म होंगी.

3:58 AM. 3 Mar 21 10:28 PM. 2 Mar

जानिए हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. तीन मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं. मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में तीन और छह मार्च को अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है.

3:58 AM. 3 Mar 21 10:28 PM. 2 Mar

राष्ट्रीय राजधानी में दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. जानकारी के मुताबिक, दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री की गिरावट के साथ 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

7:56 PM. 2 Mar 21 2:26 PM. 2 Mar

दिल्ली में सर्दी का अहसास 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर दिल्ली में ठंड का अहसास हुआ. तेज हवा की गति के कारण राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में लोगों ने सर्दी महसूस की. मंगलवार के दिन दिल्ली 10 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवा चली.

7:56 PM. 2 Mar 21 2:26 PM. 2 Mar

इन इलाकों में होगी बारिश 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 मार्च की रात से ही जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, लद्दाख और गिलगित, बाल्टिस्‍तान व मुजफ्फराबाद में बारिश के साथ बर्फबारी होनी शुरू हो जाएगी. 3 और 4 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का संभावना है.

7:56 PM. 2 Mar 21 2:26 PM. 2 Mar

आज से यहां हो सकती है बारिश 

भारतीय मौसम विज्ञान ने कहा है कि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्‍यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि, इस विक्षोभ का असर 2 मार्च की रात से हिमालयी क्षेत्र में दिखना शुरू हो जाएगा. 3 और 4 मार्च को जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, लद्दाख और गिलगित, बाल्टिस्‍तान में बारिश व बर्फबारी हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में मौसम (Weather Change) ने करवट ली है. आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से तेज दर्जे की बारिश हो सकती है. देश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, स्काइमेट वेदर ने उत्तर और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है. मौसम (2 March) से जुड़ी (Delhi NCR, West Bengal, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >