Weather Forecast Update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां होगी बारिश, भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल प्रदेश, जानें यूपी-झारखंड-बिहार-दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance) होने के चलते आने वाले दिनों में एकबार फिर से मौसम के बिगड़ने (Winter) के आसार नजर आ रहे हैं. देश के कई क्षेत्रों में इसके कारण बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान की मानें तो (14 February,Valentines Day 2021 Weather,saraswati puja) पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Weather Forecast Update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां होगी बारिश, भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल प्रदेश, जानें यूपी-झारखंड-बिहार-दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
Live Updates
4:05 AM. 15 Feb 2110:35 PM. 14 Feb
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 3.2 तीव्रता का भूकंप
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में रविवार अपराह्न में 3.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. मौसम विज्ञान के मुताबिक, हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. विभाग के अनुसार जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र बिलासपुर के उत्तरपूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.
4:05 AM. 15 Feb 2110:35 PM. 14 Feb
उत्तराखंड में बारिश और हिमपात की संभावना
आइएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि, 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तराखंड में बारिश और हिमपात की संभावना जताई है.
4:05 AM. 15 Feb 2110:35 PM. 14 Feb
जानें दिल्ली में सोमवार को कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है. वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान के नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
7:56 PM. 14 Feb 212:26 PM. 14 Feb
यहां बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की मानें तो, 16 और 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र के दक्षिणी और मध्य हिस्से एवं मराठवाड़ा में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं. वहीं 17 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है.
7:56 PM. 14 Feb 212:26 PM. 14 Feb
तापमान में बढ़ोतरी होने लगी
आने वाले दिनों में मौसम की बात करें तो बिहार के मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. शीत का प्रभाव कम होते ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें तो सूबे में उत्तर पश्चिमी हवा का प्रभाव कम दिखने लगा है जिस वजह से धूप में गर्मी महसूस हो रही है. पिछले दो दिनों से सूबे के सभी शहरों का अधिकतम पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर रह रहा है.
7:56 PM. 14 Feb 212:26 PM. 14 Feb
हरियाणा में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 15 फरवरी तक बारिश की संभावना नजर आ रही है. हरियाणा में अभी 20 फरवरी तक ठंड का असर दिखेगा. फरवरी के आखिरी दिनों में दिन का तापमान सामान्य रहने की संभावना है. सूबे में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
मुख्य बातें