Weather Forecast Today LIVE Update : फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ,दिल्ली में छाए बादल, देश के कई हिस्सों में होगी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली-बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance) होने के चलते आने वाले दिनों में एकबार फिर से मौसम के बिगड़ने (Winter) का अनुमान है. जिसके कारण देश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. इधर शुक्रवार की रात 10.30 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा आदि में जोर का भूकंप (Delhi NCR Earthquake) आया था. मौसम विज्ञान की मानें तो (13 February,Valentines Day 2021 Weather ) पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Weather Forecast Today LIVE Update : फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ,दिल्ली में छाए बादल, देश के कई हिस्सों में होगी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली-बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
Live Updates
1:11 PM. 14 Feb 217:41 AM. 14 Feb
शुष्क मौसम की संभावना
मौसम विभाग ने 14 से 19 फरवरी तक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम की संभावना जताई है.
1:11 PM. 14 Feb 217:41 AM. 14 Feb
दिल्ली में छाए बादल
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और इसके चलते सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता गिरकर 50 मीटर तथा पालम में 250 मीटर रह गई.
7:52 PM. 13 Feb 212:22 PM. 13 Feb
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार
पश्चिम बंगाल के अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में शहर के तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होगी.
7:52 PM. 13 Feb 212:22 PM. 13 Feb
पश्चिम बंगाल में मौसम ने करवट ली
पश्चिम बंगाल में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है. राज्य में अगले 48 घंटे के भीतर गर्मी बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो फरवरी के अंतिम सप्ताह से राज्य में चिलचिलाती गर्मी पड़ सकती है. विभाग ने इसके लिए बुलेटिन भी जारी कर दिया है.
7:52 PM. 13 Feb 212:22 PM. 13 Feb
वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब” श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई. वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान केन्द्र के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 331 रहा. उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता सौ प्रतिशत रही. दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.
7:52 PM. 13 Feb 212:22 PM. 13 Feb
दिल्ली में सुबह के वक्त छाया घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और इसके चलते सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता गिरकर 50मीटर और पालम में 250 मीटर रह गई. मौमस विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मुख्य बातें