Weather Forecast : झारखंड में बारिश,ब‍िहार में बदला मौसम, जानें यूपी-दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) हो रही है. विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित (Winter) किया है. इस साल ठंड फरवरी (5 February) में भी कहर बरपा रही है. उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) जारी है. आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:25 AM. 7 Feb 21 8:55 PM. 6 Feb

झारखंड – बिहार के कई शहरों में हुई बारिश

झारखंड और बिहार के कई प्रमुख शहरों में झमाझम बारिश हुई है. बिहार, झारखंड के साथ- साथ पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ शहरों में भी हल्की बारिश हुई.

8:06 PM. 6 Feb 21 2:36 PM. 6 Feb

कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद पारा फिर से गिरा, ठंड बढ़ी

भयंकर शीत लहर से कुछ दिनों तक राहत मिलने के बाद कश्मीर में न्यूनतम तापमान शनिवार को फिर गिर गया. श्रीनगर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, घाटी में अगले सप्ताह मोटे तौर पर मौसम शुष्क रहेगा. अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को घाटी में सभी मौसम केंद्रों पर रात के तापमान में गिरवट दर्ज की गई.

8:06 PM. 6 Feb 21 2:36 PM. 6 Feb

ओड़िशा में बनेगा देश का पहला तूफान अनुसंधान परीक्षण केंद्र : मौसम विभाग

ओड़िशा के बालासोर में देश का ऐसा पहला अनुसंधान परीक्षण केंद्र बनेगा जो बिजली और गरज के साथ आनेवाले तूफानों का अध्ययन करेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसका उद्देश्य आकाशीय बिजली गिरने से होने वाले जानमाल के नुकसान को रोकना है.

8:06 PM. 6 Feb 21 2:36 PM. 6 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी

दिल्ली का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है और अगले तीन-चार दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है.

8:06 PM. 6 Feb 21 2:36 PM. 6 Feb

देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. इस विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है.

8:06 PM. 6 Feb 21 2:36 PM. 6 Feb

गर्जन और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड में सात फरवरी से मौसम शुष्क हो जायेगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. छह फरवरी को राज्य के कुछ जिलों में गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) हो रही है. विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित (Winter) किया है. इस साल ठंड फरवरी (5 February) में भी कहर बरपा रही है. उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) जारी है. आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >