Weather Forecast : यहां का पारा शून्‍य से नीचे, झारखंड में बारिश ने बढ़ा दी ठंडक, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) और हवा की रफ्तार से कड़ाके की ठंड (Winter NEWS) जारी है. उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर (Cold Wave) से लोग परेशान हैं. मौसम फिर करवट लेगा और देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:54 PM. 30 Jan 21 6:24 PM. 30 Jan

उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप जारी

उत्तर प्रदेश कई इलाके पिछले 24 घंटों के दौरान शीतलहर की चपेट में रहे. ज्यादातर मंडलों में धूप खिली रही इसके बावजूद लोगों को गलन और ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा. आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर प्रचंड शीत लहर का प्रकोप रहा. रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में हालांकि राज्य के विभिन्न मंडलों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई, लेकिन गलन की वजह से सर्दी से कोई राहत नहीं मिली.

11:54 PM. 30 Jan 21 6:24 PM. 30 Jan

पंजाब और हरियाणा शीतलहर की चपेट में

पंजाब और हरियाणा शनिवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे. पंजाब के आदमपुर में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी जबरदस्त ठंड का अहसास हुआ और इन स्थानों पर तापमान क्रमश: 1.3, 5.8 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा.

11:54 PM. 30 Jan 21 6:24 PM. 30 Jan

राजस्थान के इन इलाकों में लुढ़का पारा

राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर पारे में भारी गिरावट दर्ज की गयी. सीकर में 0.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 1.4 डिग्री, चुरू में 2.4 डिग्री, चित्‍तौड़गढ़ में 2.9 डिग्री, पिलानी में 3.4 डिग्री और गंगानगर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. माउंट आबू में बीते कई दिन से न्‍यनूतम तापमान शून्‍य से नीचे दर्ज किया जा रहा है. राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में न्‍यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में राज्‍य के भीलवाड़ा, झुंझुनू व सीकर जिलों में शीतलहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है.

8:11 PM. 30 Jan 21 2:41 PM. 30 Jan

राजस्‍थान के माउंट आबू में तापमान फिर शून्‍य से नीचे

राजस्‍थान के एकमात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है. शुक्रवार रात यह शून्‍य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अन्‍य इलाकों में भी सर्दी का जोर जारी है.

8:11 PM. 30 Jan 21 2:41 PM. 30 Jan

कश्‍मीर घाटी के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति लाइनों में पानी बर्फ बन गया

पारे में गिरावट से जलाशयों में तथा कश्‍मीर घाटी के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति लाइनों में पानी बर्फ बन गया है. अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदू के नीचे रहने की ही संभावना है क्योंकि मौसम वैज्ञानिकों ने दो फरवरी को घाटी में पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना व्यक्त की है.

8:11 PM. 30 Jan 21 2:41 PM. 30 Jan

शीतलहर चलने का अनुमान

दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर चली और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को भी शीतलहर चलने का अनुमान है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) और हवा की रफ्तार से कड़ाके की ठंड (Winter NEWS) जारी है. उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर (Cold Wave) से लोग परेशान हैं. मौसम फिर करवट लेगा और देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >