Weather Forecast: बिहार-झारखंड में बारिश के आसार, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: झारखंड में हुई बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है. बिहार में भी बारिश की संभावना है. दिल्ली में लोगों को गर्मी ने परेशान कर दिया है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही रात में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है. राजधानी रांची और इसके आसपास के जिलों में हवा का प्रवाह है. 7 से 10 मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, सात मई को राज्य के उत्तर-पूर्व (संताल-कोयलांचल) और दक्षिणी छोटानागपुर इलाके में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 10 मई तक सूबे की राजधानी रांची सहित अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मेघालय के खासी जैंतिया पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के साथ आए तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया है. मणिपुर में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने मेघालय में अगले 48 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 और 8 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 7 से 9 मई के बीच पूर्वी बिहार के साथ-साथ ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, मंगलवार को यानी आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

Read Also : Bihar Weather: भागलपुर-पूर्णिया व आसपास के जिलों में बारिश कब से होगी? मौसम विभाग ने बतायी तारीख..

बिहार का मौसम

बिहार में अगले चार दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >