Weather Forecast: जन्माष्टमी के दिन होगी भारी बारिश, दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार-झारखंड में बरसेंगे बदरा, जानें अपने शहर का हाल

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है. दिल्ली से लेकर केरल तक बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. इसके कारण बिहार, बंगाल और ओडिशा समेत कुछ और राज्यों में अगले तीन से चार दिन भारी बारिश हो सकती है. एक नजर डालते हैं देशभर में मौसम पर.

Weather Forecast: पूरे देश में मानसून एक्टिव है. हर तरफ पानी-पानी हो गया है. दिल्ली से लेकर केरल और पहाड़ी राज्यों तक भारी बारिश हो रही है. दिल्ली-NCR, यूपी, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, मुंबई समेत देशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. इसके कारण बिहार, बंगाल और ओडिशा समेत कुछ और राज्यों में अगले तीन से चार दिन जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मैदान से लेकर पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आइए एक नजर डालते हैं आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल.

दिल्ली समेत एनसीआर का मौसम (Delhi Weather)
देश की राजधानी दिल्ली में मानसून एक्टिव है. रविवार के आसमान में रविवार को बादल छाए रहे. कुछ इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को कई इलाकों में बारिश हो सकती है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भा आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवा चलने के भी आसार हैं.

यूपी में बारिश होगी (UP Weather Updates)
यूपी में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, वाराणसी, गाजीपुर, आगरा, उन्नाव, गौतमबुद्ध नगर, जौनपुर, इटावा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, हमीरपुर, अंबेडकरनगर, पीलीभीत, गोंडा, बस्ती समेत कई और जिलों में बारिश हो सकती है.

राजस्थान में बारिश
राजस्थान में भी मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. बीते दिनों की भारी बारिश के कारण राजस्थान की फॉय सागर झील भी ओवरफ्लो हो रही है. इससे पहले शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई. राज्य के उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जालोर, दौसा, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. हालांकि परसो (27 अगस्त) से बारिश में कमी आएगी.

मुंबई में जारी रहेगा बारिश का दौर
महाराष्ट्र में मौसम एक बार फिर मेहरबान हो गया है. कई इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई. आज यानी सोमवार को भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD ने रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पालघर, ठाणे, रत्नागिरी समेत कई और इलाकों के लिए भी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों (Kal Ka Mausam) तक बारिश का दौर जारी रहेगा. महाराष्ट्र में बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं. निचले इलाकों में पानी भर गया है.

झारखंड में अभी राहत नहीं (Jharkhand Weather)
झारखंड में फिलहाल बारिश का दौर नहीं थमने वाला है. झारखंड के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. इसके कारण बिहार, बंगाल और ओडिशा समेत कुछ और राज्यों में अगले तीन से चार दिन जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और बाबा नगरी देवघर में सोमवार को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

आज इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम संबंधी जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज दक्षिण और मध्य राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी एमपी, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मोटर बारिश की संभावना है.

Also Read: Jammu Kashmir Election: ‘आप’ ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, अरविंद केजरीवाल समेत इन नेताओं के नाम शामिल

नेपाल से देवघर जा रही तीर्थयात्री से भरी बस समस्तीपुर में पलटी, तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >