Weather Forecast Live: देश के इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast: करीब पूरे देश से ठंड की विदाई हो चुकी है. राजस्थान, दिल्ली, यूपी में तो अभी से गर्मी सताने लगी है. हालांकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इससे पहले बुधवरा को भी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ. मौसम का ताजा अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
1:58 AM. 24 Feb 23 8:28 PM. 23 Feb

आईएमडी ने दी जानकारी

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है.

1:58 AM. 24 Feb 23 8:28 PM. 23 Feb

तीव्र गर्मी और लू को लेकर चिंता

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किए जाने का अनुमान है. देश के कई हिस्सों में पहले से ही अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है. इसने इस साल तीव्र गर्मी और लू को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है.

1:58 AM. 24 Feb 23 8:28 PM. 23 Feb

झारखंड का मौसम

झारखंड में लगातार मौसम में गर्मी देखी जा रही है. तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है. आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखा जायेगा. 25 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का क्षेत्र बनने जा रहा है. मौसम पर इसका असर पड़ सकता है. इस वक्त झारखंड में सिर्फ पछुआ हवा चल रही है.

7:32 PM. 23 Feb 23 2:02 PM. 23 Feb

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबित अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश की संभावना है. सिक्किम में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणातल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात देखने को मिला था.

7:32 PM. 23 Feb 23 2:02 PM. 23 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में आएगी कमी

जैसे-जैसे फरवरी महीना खत्म हो रहा है देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है. उत्तर बारत के कई राज्यों में गर्मी का पारा चढ़ रहा है. राजस्थान, दिल्ली, यूपी समेत अन्य इलाकों में गर्मी बढ़ रही है. हालांकि मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में एक दो दिन कोहरे का पूर्वानुमान जाहिर किया है. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

7:32 PM. 23 Feb 23 2:02 PM. 23 Feb

दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं

दिल्ली में अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. लेकिन बढ़ रही गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है. गौरतलब है कि पक्षिमी विक्षोभ का असर खत्म हो रहा है. इस कारण उत्तर भारत के कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती है. इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी हवा चलेंगी. गौरतलब है कि दिल्ली में गर्मी में तेजी से इजाफा हो रहा है. फरवरी में ही वहां अप्रैल मई सी गर्मी पड़ रही है.

मुख्य बातें

Weather Forecast: करीब पूरे देश से ठंड की विदाई हो चुकी है. राजस्थान, दिल्ली, यूपी में तो अभी से गर्मी सताने लगी है. हालांकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इससे पहले बुधवरा को भी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ. मौसम का ताजा अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >