Weather Forecast : उत्तर बंगाल में होगी भारी बारिश, बिहार में अलर्ट जारी, जानें यूपी-झारखंड-दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast LIVE Update Today : आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार में वर्षा की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली (Weather Forecast Delhi) के कुछ हिस्सों के अलावा झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), ओडिशा, तमिलनाडु समेत देश के अन्य भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, बिहार (Weather Forecast Bihar) और उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP) के भी कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ….

Live Updates
2:27 PM. 24 Sept 20 8:57 AM. 24 Sept

चेन्‍नई में भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे

चेन्‍नई में भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. तापमान 25 और 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.

2:27 PM. 24 Sept 20 8:57 AM. 24 Sept

मुम्‍बई में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने तथा हल्‍की बारिश होने की संभावना

मुम्‍बई में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने तथा हल्‍की बारिश होने की संभावना है. न्‍यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा.

2:27 PM. 24 Sept 20 8:57 AM. 24 Sept

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. न्‍यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

2:27 PM. 24 Sept 20 8:57 AM. 24 Sept

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

यूपी के अमेठी जिले में बुधवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने की घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य लोग झुलस गए.

2:27 PM. 24 Sept 20 8:57 AM. 24 Sept

18 साल बाद मॉनसून की सबसे बेहतर स्थिति

बिहार में इस मॉनसून के दौरान अब तक 1100 मिमी से अधिक अब तक हो चुकी है. मालूम हो कि बुधवार को पूरे प्रदेश में मॉनसून सक्रिय हो चुका है़ इस वजह से कई जगहों पर भारी बारिश हुई है़

2:27 PM. 24 Sept 20 8:57 AM. 24 Sept

बिहार में अगले 72 घंटे भारी बारिश व वज्रपात की आशंका

बिहार में अगले 72 घंटे के दौरान मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है़ मौसम विभाग ने कुछ जगहों के लिए रेड और औरेंज अलर्ट जारी किया है़ खासतौर पर राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों और गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है़ आइएमडी, पटना की ओर से जारी हाइ अलर्ट में कहा गया है कि जान-माल को भारी नुकसान पहुंच सकता है़ बिजली और परिवहन व्यवस्था भी बाधित हो सकती है़ नदियों में जल स्तर में बढ़ोतरी की आशंका है़

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today : आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार में वर्षा की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली (Weather Forecast Delhi) के कुछ हिस्सों के अलावा झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), ओडिशा, तमिलनाडु समेत देश के अन्य भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, बिहार (Weather Forecast Bihar) और उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP) के भी कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >