Weather Forecast: कश्मीर में शीतलहर तेज, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates Today: उत्तर भारत के कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान, एमपी समेत कई और राज्यों में ठंड और शीतलहर ने जीना मुहाल किया हुआ है. वहीं, कई राज्यों में बारिश के भी आसार बन रहे हैं.

Live Updates
3:23 AM. 24 Jan 23 9:53 PM. 23 Jan

सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी से 37 फीसदी के बीच दर्ज की गयी. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है.

3:23 AM. 24 Jan 23 9:53 PM. 23 Jan

कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में पिछली रात तापमान शून्य से 0.5 डिग्री कम था. बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा.

3:23 AM. 24 Jan 23 9:53 PM. 23 Jan

कश्मीर में शीतलहर तेज हुई

आसमान साफ ​​रहने के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आयी तथा गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि चार दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद कश्मीर में सूरज लुकाछिपी का खेल खेल रहा है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शनिवार रात के 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान से नीचे है.

8:53 PM. 23 Jan 23 3:23 PM. 23 Jan

आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे दिल्ली में

मौसम विभाग ने दिन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

6:52 PM. 23 Jan 23 1:22 PM. 23 Jan

घने कोहरे के कारण उड़ान प्रभावित

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित छह जिलों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण भोपाल में तीन उड़ानें विलंबित हुईं. घने कोहरे के कारण एअर इंडिया की उड़ान एआई 436 और दो अन्य उड़ानों में देरी से हुई.

1:56 PM. 23 Jan 23 8:26 AM. 23 Jan

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी

मौसम तेजी से बदल रहा है. स्काइमेट वेदर के मुताबित, अगले 24 घंटों में गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इसमें और इजाफा होगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today: उत्तर भारत के कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान, एमपी समेत कई और राज्यों में ठंड और शीतलहर ने जीना मुहाल किया हुआ है. वहीं, कई राज्यों में बारिश के भी आसार बन रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >