Weather Forecast: हिमाचल में बर्फबारी, दिल्ली में ठंड के और बढ़ने के आसार, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Live Updates: पहाड़ों में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ रही है. दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी से दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और बढ़ेगी. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम.

Live Updates
10:46 PM. 29 Dec 22 10:46 PM. 29 Dec

हिमाचल के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों कुफरी, मनाली और नारकंडा में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों कुफरी, मनाली और नारकंडा में बृहस्पतिवार को हुई बर्फबारी से इन स्थानों पर नववर्ष मनाने पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं. जनजातीय इलाके लाहौल और स्पीति के केलांग तथा हंसा में क्रमशः दो और एक सेंटीमीटर हिमपात हुआ. शिमला के बाहरी इलाके कुफरी में 0.5 सेमी हिमपात हुआ जबकि मनाली में हिमपात दर्ज किया गया. इन इलाकों में आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज गति वाली बर्फीली हवाएं चलीं जिससे भारी ऊनी कपड़े पहने होने के बावजूद लोग कांपने लगे.

10:46 PM. 29 Dec 22 10:46 PM. 29 Dec

दिल्ली में ठंड के और बढ़ने के आसार

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दिल्ली के अधिकतर हिस्से शीत लहर और भीषण ठंड की चपेट में होंगे तथा जनवरी की शुरुआत में यहां सर्दी का सितम और बढ़ने के आसार हैं. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है और खाड़ी क्षेत्र से बहने वाली गर्म नम हवाओं के कारण यहां लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है. हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने 31 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट शुरू होने का अंदेशा जताया है.

10:46 PM. 29 Dec 22 10:46 PM. 29 Dec

बर्फीले तूफान की चपेट में आए बुफालो में सड़कें फिर से खोली गयी

न्यूयॉर्क में तूफान की चपेट में आए बुफालो शहर में बृहस्पतिवार को सड़कें फिर से खोल दी गयी. प्राधिकारी तूफान के कारण जान गंवाने वाले या उसमें फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. पश्चिमी न्यूयॉर्क में पिछले सप्ताह आए तूफान में 36 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जिन घरों में बिजली गुल है वहां जाकर नेशनल गार्ड लोगों का हालचाल जान रहे हैं.

10:46 PM. 29 Dec 22 10:46 PM. 29 Dec

अरूणाचल प्रदेश के 6 जिलों में बर्फबारी

अरूणाचल प्रदेश में पारा शून्य से नीचे लुढ़कने के साथ ही राज्य के कम से कम 6 जिलों में पिछले कुछ दिनों में मध्यम से लेकर भारी बर्फबारी हुई है, जिस वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. अधिकारी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन अहम तवांग-बोमदिला सड़क पर किसी भी तरह के अवरूद्ध के लिए अलर्ट पर है. चीन की सीमा से सटे तवांग जिले में भी मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई है.

2:26 PM. 29 Dec 22 2:26 PM. 29 Dec

फिर भूकंप के झटके

भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस बार असम के गुवाहाटी से 62 किमी उत्तर पूर्व में आज यानी गुरुवार दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई. भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. गौरतलब है कि इससे भारक के उत्तराखंड और नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

2:26 PM. 29 Dec 22 2:26 PM. 29 Dec

राजस्थान में ठंड से मिलेगी राहत

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है. दरअसल राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते जयपुर सहित कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं. इस कारण प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बता दें, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर समेत कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

9:30 AM. 29 Dec 22 9:30 AM. 29 Dec

कश्मीर में आज से हो सकती है बर्फबारी

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है. पूरी घाटी में तापमान कई डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है. पारा पारा शून्य से काफी नीचे आ गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी गरुवार से अगले दो दिनों में कुछ जगहों पर रुक-रुक कर हल्की या मध्यम स्तर की बर्फबारी हो सकती है. बता दें, भीषण ठंड के कारण पानी की पाइपलाइ भी जम गई है. इसके अलावा डल झील का अंदरूनी हिस्सा समेत कई और जलाशय भी जम गए हैं.

8:21 AM. 29 Dec 22 8:21 AM. 29 Dec

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घने कोहरे के कारण जीवन अस्तव्यस्त हो गया है. सड़क, रेल और हवाई यातायात कोहरे के कारण पूरी तरह बाधित हो गये हैं. विजिबिलिटी कम होने कारण 100 से अधिक विमानें देर से उड़ान भर रही है. बीते तीन दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे के कारण 100 से ज्यादा विमानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

7:09 AM. 29 Dec 22 7:09 AM. 29 Dec

उत्तर-पश्चिम भारत में घने कोहरे के साथ शीत लहर के आसार

पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं, नये साल में भी ठंड से राहत मिलने के आसार कम है. मौसम विभाग का अनुमान है कि नए साल के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में घने कोहरे के साथ शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक ठंड से कुछ राहत मिलेगी लेकिन 31 दिसंबर से घने कोहरे और शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा. (भाषा)

मुख्य बातें

Weather Forecast Live Updates: पहाड़ों में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ रही है. दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी से दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और बढ़ेगी. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >