मुख्य बातें
Weather Forecast Updates Today 9 july 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ. वहीं, दक्षिण भारत के केरल के कुछ हिस्सों में भी सुबह भारी बारिश हुई और निचले इलाकों में जल जमाव से ट्रैफिक को रेंगते हुए नजर आया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं की परस्पर संयोग से देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश हो रही है. आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत पर हावी है, जबकि मानसून अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण की ओर बढ़ गया है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
