Weather Forecast Live : बदला मौसम का मिजाज, दिल्‍ली NCR में बारिश शुरू, जानें अन्‍य जगहों का हाल

इस समय कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया दहशत में है. अब तक इस बीमारी से करीब 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी कोरोना के कारण ताजा जानकारी के अनुसार 9 लोग काल के गाल में समा गये हैं. बहरहाल इस बीच मौसम का मिजाज भी गड़बड़ाने लगा है. दिल्ली NCR में बारिश शुरू हो चुकी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही पूर्वानुमान लगाया था आज दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे.

Live Updates
6:00 PM. 24 Mar 20 6:00 PM. 24 Mar

हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुये पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम का मिजाज

हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुये पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 48 घंटों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुये पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कुछ अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ हवा की गति में इजाफा दर्ज किया गया.

6:00 PM. 24 Mar 20 6:00 PM. 24 Mar

झारखंड में 27 को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने अनुसार झारखंड में 27 मार्च को फिर से बारिश हो सकती है. 26 मार्च को मौसम शुष्‍क रहेगा. इस दौरान राज्‍य का औसत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. 28 और 29 मार्च को आशिंक बादल छाये रहेंगे.

6:00 PM. 24 Mar 20 6:00 PM. 24 Mar

27 मार्च तक इन राज्‍यों में बारिश और बर्फबारी रहेगी जारी

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख और जम्‍मू-कश्‍मीर में 27 मार्च तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने का अनुमान लगाया गया है.

6:00 PM. 24 Mar 20 6:00 PM. 24 Mar

इन राज्‍यों में पड़ेगा असर

मौसम की जानकारी देने वानी संस्‍था स्‍काईमेट के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्‍ली समेत कुछ राज्‍यों में मौसम का सीधा असर देखने को मिलेगा.

6:00 PM. 24 Mar 20 6:00 PM. 24 Mar

बदला मौसम का मिजाज, दिल्‍ली NCR में बारिश शुरू

इस समय कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया दहशत में है. अब तक इस बीमारी से करीब 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी कोरोना के कारण ताजा जानकारी के अनुसार 9 लोग काल के गाल में समा गये हैं. बहरहाल इस बीच मौसम का मिजाज भी गड़बड़ाने लगा है. दिल्ली NCR में बारिश शुरू हो चुकी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही पूर्वानुमान लगाया था आज दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे.

मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >