Wayanad Landslide Video: आखिर क्या हुआ था वायनाड में उस रात? देखें सीसीटीवी फुटेज

Wayanad Landslide Video: केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसको देखकर भयावह घटना की याद फिर से ताजा हो गई.

Wayanad Landslide Video: केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन से वहां के लोग अभी तक उबर नहीं सके हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर उस रात क्या हुआ होगा. सीसीटीवी वीडियो में नजर आ रहा है कि पानी इतनी तेजी से आया कि किसी के पास अपनी जान बचाने तक का समय नहीं था. रात का समय होने के कारण सभी लोग गहरी नींद में थे. मलबे के साथ तेज गति से पानी आया और सैकड़ों लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई. रविवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसने वायनाड के लोगों के मन में इस भीषण आपदा की भयावह यादों को फिर से ताजा कर दिया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो

Read Also : पीएम मोदी के दौरे से पहले वायनाड में जमीन के नीचे से आयी रहस्यमयी आवाज!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >