Pahalgam: आतंकियों ने छिन लिया सुहाग, पर दिल में नफरत नहीं, शहीद की पत्नी की बात सुनकर नहीं रुकेगे आंसू

navi officer vinay narval wife himanshi get emotional said do not spread hate

Watch Video: पहलगाम में हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनेय नरवाल की पत्नी हिमांशी का भावुक कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. दोनों की शादी को ठीक से एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि आतंकियों ने हिमांशी के सुहाग को उजाड़ दिया. इसके बाद भी वह कहती हैं कि किसी के खिलाफ नफरत न पालें. जो हुआ उसके लिए हम न्याय लेकर रहेंगे लेकिन आम कश्मीरी या किसी धर्म विशेष के लोगों के खिलाफ मन में गुस्सा रखकर नफरत न फैलाएं.

Watch Video: पहलगाम हमले में शहीद नौसेना के लेफ्टिनेंट विनेय नरवाल की पत्नी हिमांशी का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सभी की आंखें नम हो रही हैं. हिमांशी, जिसके हाथों की मेहंदी अभी उतरी भी नहीं थी, कि आतंकवादी ने उसके सुहाग को मिटा दिया. भारत की इस बेटी की बाते सुनकर आप अपने आसूं को रोक नहीं पाएंगे. उनका कहना है कि इस हमले के लिए कश्मीरियों और किसी भी धर्म विशेष समुदाय के लोगों को जिम्मेदार न ठहराएं. मेरे साथ जो हुआ उसका न्याय मुझे चाहिए. लेकिन इस घटना के लिए कश्मीर निवासियों या किसी भी धर्म विशेष समुदाय के लोगों के लिए अपने मन में नफरत न पालें.

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिमांशी अपने परिवार के साथ कहीं जा रही हैं, तभी पत्रकार आते हैं और उनसे हमले के बारे में सवाल जवाब करते हैं. जिस पर हिमांशी जवाब देती हैं कि हमें न्याय चाहिए, और हम न्याय लेकर रहेंगे. लेकिन इस हमले के लिए किसी भी कश्मीरी या धर्म विशेष को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि आप अपने मन में नफरत न पालें और उन लोगों से, जो नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे अपील करती हूं कि वे ऐसा न करें.

यह भी पढ़े: Viral Video : हॉर्न बजते ही चलने लगे लात–घूंसे, एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >