Watch Video: NCP नेता अनिल देशमुख की गाड़ी पर हमला, देखें वीडियो

Watch Video: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख की गाड़ी पर नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ.

Watch Video: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख की गाड़ी पर नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ. वह अपने बेटे सलिल देशमुख के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे. जलालखेड़ा रोड पर अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया, जिसमें उनकी विंडशील्ड और खिड़की के शीशे टूट गए. इस हमले में अनिल देशमुख के सिर पर चोट आई और उन्हें इलाज के लिए काटोल के अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >