दिव्यांग पति को पीठ पर उठाकर कुछ इस तरह पत्नी ने की कांवड़ यात्रा, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगे आंसू

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखें नम हो रही हैं. वीडियो में एक पत्नी को अपने दिव्यांग पति को पीठ पर उठाकर कांवड़ यात्रा पर जाते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अपने अपाहिज पति को पीठ पर उठाकर कांवड़ यात्रा पर जा रही है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला अब तक 150 किलोमीटर का सफर इसी तरह अपने पति को पीठ पर उठाकर कर चुकी है.

महिला बताती है कि वह अपने पति को बाबा भोले का आशीर्वाद दिलाने के लिए जा रही है, ताकि उनकी तबियत में सुधार आ सके. महिला को पूरी उम्मीद है कि उनके पति एक न एक दिन जरूर ठीक हो जाएंगे. महिला की ये आस्था और पति के लिए प्यार लोगों के दिलों को छू रहा है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए महिला के पति के जल्दी ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना की है. इसके साथ ही महिला के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी लोगों ने प्रार्थना की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: कुत्ता निकला रॉकस्टार, ड्रम बजाकर जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >