Viral Video: दो कंगारुओं में पटका-पटकी, लात-मुक्कों की बरसात, लड़ाई का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कभी इन्हें देखकर कुदरत का क्रूर नियम समझ आता है. तो कभी जानवरों की प्यारी हरकत हंसा देती है. कभी-कभी ये आनवर आपस में ही भिड़ जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दो कंगारू आपस में गुत्थम-गुत्था होकर लड़ रहे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यह वीडियो दो कंगारुओं की आपसी लड़ाई का है, जिसमें दोनों ने जमकर एक-दूसरे पर मुक्के बरसाए. पटका पटकी की. लड़ाई का यह दृश्य इतना रोमांचक और अनोखा है कि इसे देखकर लोग हैरान हैं और इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. जिसमें दो कंगारु खतरनाक लड़ाई कर रहे हैं. दोनों उछल-उछल कर एक दूसरे पर लात बरसा रहे हैं. हाथों से भी एक दूसरे के चेहरे पर प्रहार कर रहे हैं. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में दो कंगारू एक-दूसरे के साथ पटका-पटकी और बॉक्सिंग जैसी लड़ाई करते नजर आ रहे हैं. इस तरह की लड़ाई कंगारुओं में आम बात है. वीडियो की शुरुआत में दोनों कंगारू आमने-सामने खड़े नजर आते हैं. एक जैसे पोजीशन में दोनों खड़े हैं. फिर फ्री स्टाइल किक बॉक्सिंग की तर्ज पर दोनों एक-दूसरे पर लात और मुक्कों की बरसात करने लगते हैं. दोनों अपने अगले पंजों को हवा में लहराते हुए एक-दूसरे पर वार करते नजर आ रहे हैं. उनकी तेज और शक्तिशाली लातें देखकर ऐसा लगता है मानो वे किसी प्रशिक्षित फाइटर की तरह लड़ रहे हों.

वीडियो देख रह जाएंगे दंग

यह दृश्य इतना मजेदार और रोमांचक है कि देखने वाले दंग हो जा रहे हैं. कंगारुओं की ऐसी लड़ाई अक्सर प्रभुत्व के लिए होती है. कई बार तो मादा कंगारू का ध्यान आकर्षित करने के लिए नर कंगारू के बीच ऐसी लड़ाई होती है. दोनों अपने शरीर की पूरी ताकत लगातार एक दूसरे को जमीन पर चित्त करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. दोनों कंगारू हाथों और पैरों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. दोनों कंगारू अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर ढेरे प्रतिक्रिया दी है. यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोग इसे कुदरत का नियम बता रहे हैं तो कुछ इसे कंगारूओं की सामान्य फाइट करार दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘और कुछ नहीं दोनों कंगारू अपनी जिंदगी की समस्या सुलझा रहे हैं.’

Also Read: Funny Video: शेरनी का थप्पड़! अपने बच्चे की शिकायत पर शेरनी ने जड़ दिया शेर को तमाचा, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >