Viral Video: कड़ाही में बैठकर चाउमीन खाते दिखा सांप, वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चाउमीन खाने वाले सांप का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सांप को कड़ाही में बैठकर आराम से चाउमीन खाते देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कई वीडियो तो इतने हैरान करने वाले होते हैं कि इन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक सांप को चाउमीन खाते देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि रसोई घर में बंद गैस स्टोव पर कढ़ाई रखी हुई है.

कड़ाही के अंदर पका हुआ चाउमीन रखा हुआ है. उस कड़ाही के अंदर एक सांप बैठा हुआ नजर आता है. वह शांति से कढ़ाई में बैठे-बैठे चाउमीन खाने लगता है. उसे देखकर लगता है कि शायद उसे चाउमीन का स्वाद अच्छा लग रहा है. इस अजीबो-गरीब वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जहां इसे अब तक हजारों यूजर्स देख चुके हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: अंडे बचाने के लिए ट्रैक्टर के आगे कूद गई पक्षी, दिल जीत लेगा ये वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >