Viral Video: सुअर को चढ़ा स्कूटी चलाने का शौक, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक सुअर को स्कूटी चलाते हुए देखा जा सकता है. वह इतना अच्छा बैलेंस बनाकर स्कूटी चलाता है कि उसे देखने वाले लोग हैरान रह जाते हैं. देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक सुअर को स्कूटी चलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क के किनारे एक ट्रक और एक स्कूटी पास में खड़े हैं. ट्रक के ऊपर एक सुअर खड़ा है और वह एकटक होकर स्कूटी को देख रहा है. देखते ही देखते वह ट्रक से कूदकर स्कूटी पर जाकर खड़ा हो जाता है. बैलेंस बिगड़ने से सुअर गिरकर स्कूटी पर लेट जाता है. तभी अचानक से स्कूटी भी स्टार्ट हो जाती है.

हैरानी तो तब होती है जब स्कूटी के चलने के बाद भी सुअर उसे नीचे नहीं गिरता है. उल्टा वह फिर से अपना बैलेंस बनाकर स्कूटी को चलाने लगता है. वह इसी तरह से चलाते हुए काफी दूर तक लेकर जाता है. सड़क से आ-जा रहे लोग सुअर को स्कूटी पर सवार देख हैरान हो जाते हैं और खड़े होकर वीडियो बनाने लगते हैं.

यह भी पढ़े: Viral video: दुल्हन का जूड़ा-चोटी हुआ पुराना, अब बालों से छतरी बनाने का आया जमाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >