Viral Video: वो उड़ सकती थी… मगर मां थी, बच्चों के लिए बारिश से जंग लड़ती रही मादा तोता, वीडियो देख नहीं रुकेंगे आंसू

Viral Video: मां को दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा कहा जाता है. वह खुद सभी मुसीबतें झेलती है पर बच्चों पर आंच तक नहीं आने देती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा तोते और उसके बच्चों का यह वीडियो इस बात को एकदम सही साबित करता है. वीडियो में तोते को बारिश से जंग लड़कर अपने बच्चों की रक्षा करते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस दिल छू लेने वाले वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक तोता अपने नन्हे बच्चों को बारिश में भीगने से बचा रही है. वह खुद भींग जाती है लेकिन बच्चों को अपने पंखों की छांव में छुपा कर रखती है. वीडियो में नजर आ रहा है कि भारी बारिश हो रही है. पेड़-पौधे तेज हवाओं के कारण डोल रहे हैं. वहीं एक पेड़ पर तोते का घोंसला है, जिसमें छोटे-छोटे 4 तोते के बच्चे अपनी मां के साथ बैठे हुए हैं. बच्चे भारी बारिश देखकर डरे हुए नजर आ रहे हैं. बच्चे अपनी मां से लिपटे हुए हैं.

मां बारिश और तूफान के बीच अपने बच्चों का ढाल बनकर खड़ी है. वीडियो में देखा जा सकते हैं कि जैसे ही बारिश की बूंदें बच्चों पर गिरना शुरू होती हैं, उनकी मां अपने पंख फैलाकर उन्हें घेर लेती है. मां की आंखों में डर का नामो-निशान नहीं है. उसे देखकर लगता है कि यदि उसे अभी किसी चीज की चिंता है तो वह है उनके बच्चे. वह बारिश में भीगती रहती है लेकिन बच्चे अपनी पंखों की छांव में सुरक्षित रखती हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मां और उसके बच्चों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: बोतल से पानी पीते हुए सांप का वीडियो हुआ वायरल!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >