बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, 23, 24, 25 और 26 फरवरी को बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी

Rain And Snowfall Alert: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाडी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. जिस कारण कुछ राज्यों में अगले तीन से चार दिन बारिश की संभावना है. आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर -पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-4°C की वृद्धि होने की संभावना है.

Rain And Snowfall Alert: उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3,200 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई पर हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है, जिसमें गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मुनस्यारी, नंदा देवी नेशनल पार्क, बद्रीनाथ, जोशीमठ और आस-पास के इलाके शामिल हैं.

23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

23 और 24 फरवरी को ओडिशा सहित इन राज्यों में गरज के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. 23 फरवरी को पूवी मध्य प्रदेश , विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, और 23 और 24 फरवरी को असम और मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में गरज और बिजली बिरने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >