रंगों के बजाय सीमेंट के साथ लड़कों ने खेली होली, छुड़ाते-छुड़ाते याद आ गई उन्हें नानी

Viral Video: युवाओं ने सीमेंट के साथ होली खेली, जो बाद में उनके सिर पर जम गया. जिसे छुड़ाते हुए युवाओं का वीडियो सामने आया है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक आदमी के बालों और शरीर पर सीमेंट की एक परत जमी हुई है. दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति ने होली के दिन दोस्तों के साथ रंगों की जगह सफेद सीमेंट के साथ होली खेली. साथ ही एक-दूसरे पर पानी वाला रंग भी फेका. फिर क्या था, जैसे ही सीमेंट और पानी आपस में मिले, वह धीरे-धीरे व्यक्ति के शरीर में जमने लगा.

युवाओं ने इतनी देर तक सीमेंट के साथ होली खेली कि अंत में सभी के सिर पर एक मोटी सी सीमेंट की परत बनकर जम गई. इसके बाद सब दोस्त मिलकर एक-दूसरे के सिर से सीमेंट निकालने की कोशिश में लग गए. वह कभी चाकू से उसे निकालने की कोशिश करते तो कभी दीवार पर अपना सिर रागड़कर उसे निकालते. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए उनका मजाक उड़ाया है. इस वीडियो को शेयर किया है @Shivyadavjii नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर.

यह भी पढ़े: Viral Video: बंदर की समझदारी ने बचाई बिल्ली की जान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >