रील के लिए लेटा रेलवे ट्रैक पर, अब लेटा है हवालात के फर्श पर

Viral Video: उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने रील की दीवानगी में आकर अपनी जान जोखिम में डाला और रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के लिए लेट गया. जिसके बाद अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आप भी देखिए हैरान कर देने वाले इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: रील बनाने का जुनून दिन पर दिन लोगों में बढ़ता जा रहा है. रील की दीवानगी में कुछ लोग कभी-कभी इस हद तक चले जाते हैं कि उन्हें अपनी जान तक की परवाह नहीं रहती है. ऐसे ही एक रील के दीवाने व्यक्ति का वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेटा है. आदमी के हाथों में मोबाइल है, जिसकी मदद से वह रील शूट कर रहा है. बताया जा रहा है कि यह मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है.

रील के लिए व्यक्ति का जुनून ऐसा है कि वह बिना अपनी जान की परवाह किए रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है. उसे पता होता है कि ट्रेन आ रही है, लेकिन फिर भी वह नहीं डरता है और वहीं लेटा रहता है. इसके बाद ट्रेन आती है और उसके ऊपर से गुजर जाती है. हालांकि, ट्रैक पर लेट रहने के कारण उसे चोट नहीं आती है. वह ट्रेन के जाने के बाद सीधा खड़ा होकर हंसने लगता है, जैसे कि उसे कोई इनाम मिला हो. इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्नाव पुलिस और आरपीएफ ने मिलकर ऑपरेशन चलाया और इस आदमी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : मंदिर परिसर में चले लात-घूंसे, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >