Viral Video: डर रही थी शेरनी, रक्षक बनकर सामने खड़ा हो गया शेर, दिल जीत लेगा यह वीडियो

Viral Video: शेर को यूं ही जंगल का राजा नहीं कहा जाता है. सामने हमलावर की तादाद जितनी भी हो शेर उसकी परवाह नहीं करता. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है वो इसे साबित भी कर रहा है, जब अकेला शेर तीन-तीन राइनो से भिड़ गया.

Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है. उसकी फुर्ती, ताकत और साहस बेमिसाल होता है. बड़े से बड़े जानवरों से लड़ने में शेर संकोच नहीं करता, और जब बात शेर के परिवार की हो तो वो काफी खतरनाक हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि तीन गैंड़ें को एक साथ देखकर शेरनी की हालत खराब हो गई. वो काफी डर गई. उसे लगने लगा कि अब उसकी जान नहीं बचेगी. इसी दौरान एक बब्बर शेर की एंट्री होती है. शेर को देखते ही शेरनी उसके पीछे छिप गई. शेर तीनों गैंडों के सामने डटकर खड़ा हो गया. उसने एक कदम आगे बढ़ते ही गैंडे दो कदम पीछे हट गए. शेर के रहते तीनों राइनो में से किसी की हिम्मत नहीं हुई की वो शेरनी को निशाना बनाए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बब्बर शेर की गुर्राहट के सामने तीनों में से कोई भी गैंडा आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हो पाई.

शेरनी पर हमला करने की नहीं हुई हिम्मत

शेर के सामने खड़े होने के बाद गैंडे भी शेरनी पर हमला करने से कतराते नजर आए. बड़ा आकार और संख्या में तीन होने के कारण वो कुछ समय हिम्मत भी दिखाते नजर आए, लेकिन अकेली शेर तीनों से टक्कर लेने को तैयार था. सोशल मीडिया में इसे काफी पसंद किया गया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों देख लिया है. 8 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो में शेर के साहस की भी सराहना हो रही है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि शेरनी शेर से पीछे दुबकी हुई है. जबकि शेर पूरे जोश के साथ तीनों राइनो पर हमला करने के लिए डटकर खड़ा है. शेर को यूं ही जंगल का राजा नहीं कहा जाता है. सामने हमलावर की तादाद जितनी भी हो शेर उसकी परवाह नहीं करता. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है वो इसे साबित भी कर रहा है, जब अकेला शेर तीन-तीन राइनो से भिड़ गया. वीडियो देखकर यूजर्स ने शेर की जमकर सराहना की है. एक यूजर ने लिखा ‘हर कोई अपने प्रियजनों की रक्षा करता है.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘वीडियो ने मुझे भावुक कर दिया.’ कई यूजर्स ने शेर के इमोजी के साथ एक हार्ट शेप का इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया है. कुछ लोगों ने लिखा है ‘जंगल में नर शेर का एक ही काम होता है, झुंड की रक्षा करना.’

Also Read: Viral Video: गैंडे ने भैंस को उठा-उठाकर पटका, 32 सेकंड में कर दिया जोश ठंडा, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

Viral Video: मगरमच्छ है या तकिया! वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >