21 और 22 फरवरी को 7 राज्यों में भयंकर बारिश और बर्फबारी, मौसम का डबल अटैक, IMD का अलर्ट

Heavy Rain Warning: देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव दिख सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 21 और 22 फरवरी को 7 राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ सकती है.

Heavy Rain Warning: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 21 और 22 फरवरी को 7 राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार हैं. कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ सकती है. आईएमडी के मुताबिक दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ जगहों पर 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना है. 21 और 22 फरवरी को अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरल-माहे, उत्तराखंड. छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश की संभावना है. इसके अलावा 21-24 फरवरी के बीच कर्नाटक के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 20 फरवरी को अंडमान-निकोबार और 21 से 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक 22 फरवरी को उत्तराखंड, 23 फरवरी को विदर्भ और 23 से 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं 21 से 24 फरवरी के दौरान दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक और 22 से 24 फरवरी के बीच तटीय व उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

इसके साथ ही 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर- हिमाचल प्रदेश और 22 से 24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

कितना रहेगा न्यूनतम तापमान ?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. और उसके बाद के 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. अगले 2 दिनों में गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 5 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. देश के बाकी हिस्सों में कम से कम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

कितना रह सकता है अधिकतम तापमान

अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगले 2 दिनों में मध्य भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद के 5 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा. अगले 2 से 3 दिनों में गुजरात राज्य और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और उसके बाद के 4 से 5 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >