Viral Video: शादी के दिन ही दूल्हे ने तुड़वाई हड्डियां!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें गुस्साए घोड़े को उसे जमीन पर पटककर घसीटते देखा जा सकता है. आप भी देखिए दूल्हे का यह वायरल वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शादी का दिन है. घर में खुशियों का माहौल छाया हुआ है. दूल्हा सेहरा और शेरवानी पहनकर पूरी तरह से तैयार है. घर के बाहर घोड़ी भी सजकर खड़ी है. अब बस इंतजार है कि दूल्हा घोड़ी पर चढ़े और बारात लेकर दुल्हन के घर उसे लाने के लिए निकले. लेकिन खुशियों के माहौल में कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हा घोड़ी के पास खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहा है. एक व्यक्ति ने घोड़ी की लगाम को अपने हाथों से पकड़कर रखा है. फोटो खिंचवाने के बाद घरवाले उसे घोड़ी पर चढ़ने को कहते हैं. लेकिन दूल्हा जैसे ही घोड़ी पर चढ़ने के लिए जाता है, घोड़ी उसे कसकर जमीन पर पटक देती है. दूल्हा भी जिद पर अड़ा जाता है. इतनी जोर से जमीन पर पटके जाने के बाद भी वह घोड़ी को नहीं छोड़ता है. वह कसकर उसे पकड़ लेता है, जिससे घोड़ा जब दौड़ता है तो दुल्हा भी उसके साथ जमीन पर घसीटता हुआ चला जाता है. देखिए वीडियो.

यह भी पढ़े: Viral Video: Viral Video: सांड पर चढ़ा स्कूटी चलाने का भूत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >