Viral Video: बकरी बनी योग गुरु, तरह-तरह के योगासन कर जीता लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बकरी को योगा करते हुए देखा जा स��ता है. बकरी के योगा करने का अंदाज देखकर लग रहा है कि मानो वह सालों से योगा सीख रहा हो. वह हर एक योगासन एक माहिर योग गुरु की तरह करता है. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बकरी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला घर से बाहर बगीचे में योगा मैट बिछाकर योगा कर रही है. उसे थोड़ी दूरी पर एक बकरी खड़ी है, जो उसे एकटक होकर देख रही है. महिला योगा करने के बाद उठकर घर के अंदर चली जाती है, लेकिन योगा मैट घर के बाहर ही छोड़ देती है. जिसके बाद बकरी को योगा मैट पर बैठकर तरह-तरह के योगासनों को करते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बकरी मुश्किल से मुश्किल आसन बड़े ही आराम से कर ले रही है. सोशल मीडिया पर बकरी के इस टैलेंट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सराहना की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: पतीले में फंस गया बच्चा, छेनी-हथौड़ी से बर्तन पीटकर बाहर निकालते दिखे बुजुर्ग दादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >