Viral Video: अपना गंदा मुंह मेरे बच्चे से दूर रखो! बच्चे को पीठ पर बैठाकर लकड़बग्घों से जंग लड़ती रही जिराफ मां

Viral Video: एक मादा जिराफ का लकड़बग्घों से जंग लड़ते हुए वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चे को लकड़बग्घों के चंगुल में आने से बचाने के लिए मादा उसे अपनी पीठ पर बैठा लेती है और लकड़बग्घों से लड़ती है. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक मादा जिराफ भेड़ियों से अपने छोटे बच्चे को बचाने के लिए लड़ रही है. वीडियो में नजर आ रहा है कि मादा जिराफ ने अपने बच्चे को पीठ पर उठाकर रखा है. संतुलन बनाए रखने के लिए बच्चे ने दो पैर अपनी मां की पीठ पर रखा हैं और दो पैर से उनकी गर्दन को पकड़कर रखा है. वहीं, लकड़बग्घों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है.

सारे लकड़बग्घे पूरी ताकत से मादा जिराफ पर हमला करते हैं, जिसका जवाब देते हुए वह जोर से अपने दो पैरों की मदद से उन्हें मारकर खुद से दूर करने की कोशिश करती है. मादा जिराफ हमला ध्यान से करती है ताकि उसका बच्चा न गिर जाए. एक पल तो ऐसा आता है जब सारे लकड़बग्घे मादा के पैरों को अपने खतरनाक दांत से दबोच लेते हैं. लेकिन इसके बावजूद मादा जिराफ हार नहीं मानती है. पहले वह किसी तरह खुद को उनके चंगुल से लात मार-मारकर छुड़ाती है. इसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर वहां से भागने लगती है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों की आंखें नम कर दी हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : गुस्से में आकर लहंगा और ब्लाउज को चाकू से काट डाला, CCTV में कैद हो गई हरकत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >