Viral Video: नेवला और सांप के बीच महायुद्ध, किसकी होगी जीत? जानने के लिए देखें वीडियो

Viral Video: नेवला और सांप की लड़ाई क��� वीडियो सामने आया है. दोनों को बीच सड़क पर आ-जा रही गाड़ियों के बीच लड़ते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: रोजाना हजारों अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इन वायरल वीडियो की बाढ़ में कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच पाने में सफल होते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप और नेवले को बीच सड़क पर लड़ते देखा जा सकता है. दोनों की भयानक लड़ाई देखकर सड़क से गुजर रहे लोग रुक कर उन्हें देखने लगते हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर सांप बैठा हुआ है. तभी पीछे से अचानक नेवला आ जाता है और उस पर हमला करना शुरू कर देता है. पहले तो सांप नेवला से दूर भागने की कोशिश करता है, लेकिन नेवला बार-बार उस पर हमला करता रहता है. जिसके बाद सांप भी नेवला पर हमला करने लगता है. लेकिन नेवला की ताकत के आगे सांप ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता है. वह हार कर जमीन पर गिर जाता है. वहीं नेवला उस पर चढ़कर हमला जारी रखता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video:  बंदर को मारने जा रहा था चीता, बीच में ढाल बनकर खड़ा हो गया हाथी, भावुक कर देगा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >