Viral Video : ऑफिसर कहता था होटल में चलो, महिला कर्मचारियों ने जमकर कूटा

Viral Video : जयपुर के प्रतापनगर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में महिलाओं ने एक ऑफिसर की पिटाई कर दी. देखें वीडियो.

Viral Video : जयपुर के प्रतापनगर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें नजर आ रहा है कि कुछ महिलाएं एक शख्स को पीट रहीं हैं. बताया जा रहा है कि यहां कार्यरत एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर दो वार्ड लेडी व एक महिला गार्ड ने दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया, जिसके बाद महिलाओं ने उनकी पिटाई कर दी. नाराज महिलाओं ने शख्स के साथ मारपीट की और थप्पड़ जड़े.
इस वीडियो को ReporteR Sahab नाम के यूजर ने भी शेयर किया है. देखें वीडियो

मामला शनिवार का बताया जा रहा है, लेकिन घटना का वीडियो सोशल साइट्स पर अब वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने पर दोनों पक्षों ने अस्पताल प्रशासन को अपनी–अपनी शिकायत दी. अस्पताल प्रशासन की ओर से दोनों की शिकायत प्रताप नगर थाना पुलिस को सौंप दी गई है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

महिला कर्मचारियों ने लगाया गंभीर आरोप

महिला कर्मचारियों का आरोप था कि सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उन्हें होटल और फ्लैट पर आने के लिए कहते थे. इसके बाद शनिवार को नाराज महिला कर्मचारी एक साथ आए और उनकी पिटाई कर दी. ऑफिसर के साथ मारपीट करते हुए उन्हें अस्पताल से बाहर पार्किंग परिसर में ले जाया गया. वहीं, ऑफिसर ने भी महिला कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >