Viral Video : ऊंट ने दौड़ा दिया लड़कों को, रेगिस्तान के राजा को आया जोरदार गुस्सा

Viral Video : कुछ लड़कों को ऊंट को परेशान करना महंगा पड़ गया. एक वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़के खाना खा रहे ऊंट के पास जाकर उसे छेड़ते हैं. इसके बाद गुस्साए ऊंट ने पलटकर एक लड़के पर हमला किया, जिससे सभी लड़के डरकर भागने लगे. देखें वीडियो आप भी.

Viral Video : जानवरों को छेड़ना नहीं चाहिए. कई बार देखा गया है कि छेड़ने के बाद वे गुस्से में आ जाते हैं और कभी–कभी हमला भी कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लड़के एक ऊंट को छेड़ते दिख रहे हैं. इसके बाद ऊंट का रिएक्शन बहुत डरावना होता है. डरकर लड़के तुरंत भागने लगते हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लड़के एक ऊंट के पास जाकर वीडियो बना रहे हैं. उस समय ऊंट शांत होकर पेड़ से पत्ते खा रहा होता है. फिर ग्रुप का एक लड़का पास आता है और पेड़ की एक टहनी तोड़कर ऊंट के मुंह के पास ले जाता है. उसे लगता है कि ऊंट शायद वह पत्ता खा लेगा. लेकिन इसके बाद मामला उल्टा होता दिखता है. ऊंट गुस्सा हो जाता है और पलटकर लड़के पर हमला कर देता है. वह उसे काफी दूर तक खदेड़ता वीडियो में दिख रहा है. यह सब देख वीडियो बना रहे बाकी लड़के भी डरकर भागने लगते हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: बॉक्सर कंगारू! पंच बैग पर मारा ऐसा किक, इंटरनेट पर मच गई धूम

वायरल वीडियो पर यूजर लगातार कर रहे हैं कमेंट

लड़के तब तक भागते हैं जब तक ऊंट रुकता नहीं. थोड़ी सी गलती भी बड़ा हादसा बना सकती थी. यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @krishnansh_arora ने शेयर किया है और यह अब तेजी से वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. लोगों ने इस वीडियो पर कई कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “अभी पहाड़ ऊंट के नीचे आ जाता.” वहीं दूसरे ने लिखा, “कर्म करने जाता हूं, कांड हो जाता है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >