Viral Video: रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने में नखरे कर रहा था भाई, बहन कर दी कुटाई

Viral Video: राखी के दिन भाई को बाल नोचकर मारती हुई बहन का वीडियो सामने आया है. राखी बंधवाते समय भाई नखरे कर रहा था, जिससे बहन को गुस्सा आया और उसने सबके सामने भाई को मारना शुरू कर दिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने देखा है और प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि इस छोटी बच्ची को देखकर उन्हें अपनी बहन की याद आ गई.

Viral Video: भाई और बहन का रिश्ता नोंक-झोंक और हंसी-मजाक से भरा होता है. कभी भाई अपनी बहन को चिढ़ाने के लिए नई-नई तरकीबें अपनाता है तो कभी बहन भाई को परेशान करने के लिए तरह-तरह की शरारतें करती है. लेकिन जब बात मुश्किल में साथ निभाने की होती है तो दोनों एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं. ऐसे ही एक शरारती भाई और बहन का वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि रक्षाबंधन का दिन है. 

बहन भाई को मिठाई खिलाकर राखी बांधने जा रही है. जैसे ही बहन राखी बांधने ही वाली होती है कि भाई शरारत करना शुरू कर देता है. वह बार-बार अपना हाथ हटा लेता है. पहले एक-दो बार बहन कुछ नहीं करती है बस उसे शांति से बैठने को कहती है. लेकिन जब वह उसकी बात नहीं सुनता है, तब बहन का गुस्सा भड़क जाता है. वह सामने उसका बाल पकड़कर मारने लगती है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. आप भी देखिए इस वीडियो को.

यह भी पढ़े: Viral Video : सांप ने खा लिया बिल्ली का बच्चा, इसके बाद जो हुआ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >