शादी के दिन दूल्हे को जलाते हुए दुल्हन का वीडियो वायरल!

Viral Video: शादी वाले दिन दूल्हे को आग से जलाते हुए दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. क्या यह गलती से हुआ हादसा था या जानबूझकर की गई साजिश, जानने के लिए देखिए इस वायरल वीडियो.

Viral Video: शादी का दिन हर एक जोड़े के लिए बेहद खास होता है. आमतौर पर इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कुछ खास और अनोखा करना चाहता है. सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन एक कार के ऊपर खड़े है. दुल्हन अपने हाथों में पटाखे वाली बंदूक लिए हुई है. दोनों एकदम फिल्मी स्टाइल में सबके सामने एंट्री कर रहे हैं.

तभी दुल्हन जोश में आकर अपने हाथों में रखी बंदूक को फायर कर देती है. बंदूक से चिंगारी निकलती है, जो दुल्हे पर जाकर गिरती है. इससे दुल्हे की पगड़ी में आग लग जाती है, जिसे देखकर वहां मौजुद सारे लोग डर जाते हैं. वे जल्दी से जल्दी आग को बुझाने में लग जाते हैं. सभी लोग आग बुझाने के चक्कर में दुल्हे के सिर पर जोर-जोर से मारना शुरू कर देते हैं. गनीमत रहती है कि दुल्हे को कुछ नहीं होता है. लेकिन इतनी मार पड़ने के कारण दुल्हे का पूरा मुंह लाल हो जाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: भेड़ चराते थे मां-बाप, बेटा बना IPS ऑफिसर, वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >