Viral Video: 'ई बिहार है भैया…' डांसर के प्यार में युवक पागल, स्टेज पर भर दी मांग, बनाया पत्नी

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं, जिसकी चर्चा खुब होती है. कई बार सोशल मीडिया ने लोगों को स्टार भी बनाया है. इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है. जिसमें एक युवक डांसर की खूबसूरती देखकर दीवाना हो जाता है और मौके पर ही उससे शादी रचा ली.

Viral Video: सोशल मीडिया पर युवक और डांसर की शादी का जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, उसे बिहार का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि शादी में ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था, डांसर का डांस चल रहा था, तभी वहां पहले से मौजूद एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़ जाता है और डांसर की मांग में अपने नाम की सिंदूर भर देता है. वहां मौजूद सभी लोग घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं.

स्टेज में चढ़कर युवक ने डांसर की भर दी मांग

वायरल वीडियो जो दिख रहा है, उसके अनुसार डांसर की खूबसूरती देखकर युवक खुद को नहीं रोक पाया. उसके प्यार में पागल युवक बिना देर किए स्टेज पर चढ़ जाता है और सिंदूर का डिब्बा निकालकर लड़की की मांग भर देता है. कुछ देर के लिए लड़की भी उस घटना से दंग रह जाती है, लेकिन बाद में मुस्कुराती हुई लड़के से लिपट जाती है. युवक ने डांसर को अपनी पत्नी बनाकर सम्मान देते हुए सबके सामने चुनरी ओढ़ाई और बांहों में भर लिया.

सोशल मीडिया पर युवक की हो रही तारीफ

युवक और डांसर का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग युवक की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, “ई बिहार है भैया यहां कुछ भी हो सकता है!” एक यूजर ने बिहार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए लिखा, “पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कुछ लोग चुनिंदा घटनाओं को लेकर बिहार को बदनाम कर रहे हैं. जबकि इसकी कोई ऑथेंटिक जानकारी भी नहीं है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है या रियल.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: महाकुंभ की मोनालिसा ने अनुराधा पौडवाल के मशहूर गाने पर दिया ऐसा एक्सप्रेशन, फैंस बोले- अगली सुपरस्टार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >