Viral Video: दूल्हे और महिला की लड़ाई में दुल्हन बनी बलि का बकरा, कुटाई का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दुल्हन के गृहप्रवेश के समय दूल्हे को एक महिला के साथ जमकर मारपीट करते देखा जा सकता है. दोनों के झगड़े में दुल्हन बिना कारण फंस जाती है. दोनों मार-पीट करते हुए दुल्हन को सुरक्षा कवच बनाकर इधर-उधर घुमा-घुमा कर गिराते हैं. देखें वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन के गृहप्रवेश की रस्म चल रही है. इस दौरान दूल्हे और पास खड़ी एक महिला के बीच मारपीट शुरू हो जाती है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हा-दुल्हन साथ में खड़े हैं. दूल्हा और वह महिला हाथों में छड़ी लिए हुए हैं और एक-दूसरे को बुरी तरह से पीट रहे हैं.

इस सबके बीच दुल्हन इधर-उधर मार से बचने के लिए भाग रही है. दरअसल, उसकी चुंदरी दूल्हे के कपड़ों के साथ बंधी होने के कारण वह उस जगह से कहीं जा नहीं पा रही थी. इसी वजह से दूल्हा और महिला दुल्हन को दीवार की ओर बीच में खड़ा कर उसके पीछे छिप-छिप कर एक-दूसरे पर छड़ी से हमला करते हैं. इससे दुल्हन को भी काफी चोटें आती हैं. वह दोनों के बीच में बेवजह पिसती नजर आती है. वह कभी लोगों से टकराती है तो कभी दीवार से. लेकिन हैरानी की बात यह है कि घरवाले उन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं करते, उल्टा हंसते हैं. यह देख कर समझ नहीं आता कि यह सच में कोई झगड़ा है या फिर मजाक.

यह भी पढ़े: Viral Video : मुर्गा है या सीलिंग फैन! वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >